जब भोलेनाथ के जयकारे गूंजते हैं, तो संपूर्ण ब्रह्मांड उनकी महिमा में मग्न हो जाता है। बम बाज रही भोले की चारों दिशाएं भजन उसी दिव्य ऊर्जा और भक्तिमय वातावरण को दर्शाता है, जब चारों दिशाओं में शिवनाम की गूंज सुनाई देती है। महादेव के भक्त जब “बम बम भोले” का उद्घोष करते हैं, तो पूरा वातावरण शिवमय हो उठता है। आइए, इस भजन को पढ़कर हम भी भोलेनाथ की भक्ति में रम जाएं और उनके चरणों में अपना समर्पण प्रकट करें।
Bam Baj Rahi Bhile Ki Charo Dishaye
बम बाज रही भोले की,
चारों दिशाएं,
बम बाज रही।1।
अरे कौना ने बो दए धतूरा,
अरे कौना ने बो दई भंगिया,
बम बाज रहीं भोले की,
चारों दिशाएं,
बम बाज रही।2।
मोरे भोला ने बो दए धतूरा,
गौरा रानी ने बो दई भंगिया,
बम बाज रहीं भोले की,
चारों दिशाएं,
बम बाज रही।3।
अरे कौना ने सींचे धतूरा,
अरे कौना ने सींच दई भंगिया,
बम बाज रहीं भोले की,
चारों दिशाएं,
बम बाज रही।4।
मोरे भोला ने सींचे धतूरा,
गौरा रानी ने सींच दई भंगिया,
बम बाज रहीं भोले की,
चारों दिशाएं,
बम बाज रही।5।
अरे कौना ने खा लई धतूरा,
कौना ने पी लई भंगिया,
बम बाज रहीं भोले की,
चारों दिशाएं,
बम बाज रही।6।
अरे नंदी ने खा लई धतूरा,
मोरे भोले ने पि लई भंगिया,
बम बाज रहीं भोले की,
चारों दिशाएं,
बम बाज रही।7।
बम बाज रही भोले की,
चारों दिशाएं,
बम बाज रही।8।
शिव का नाम जपने मात्र से ही जीवन के सारे कष्ट समाप्त हो जाते हैं, और जब चारों दिशाओं में उनकी महिमा गूंजती है, तो भक्तों का हृदय आनंद से भर जाता है। महादेव की भक्ति में और अधिक डूबने के लिए महाकाल की महिमा अपार, हर हर महादेव की गूंज, शिव का डमरू डम डम बाजे, और भोलेनाथ की बारात जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और शिव आराधना में लीन हो जाएं। ????????

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile