बड़े मतवाले है मेरे भोले बाबा भजन लिरिक्स

बड़े मतवाले हैं मेरे भोले बाबा —यह भजन महादेव के उस निराले, मस्तमौला और अद्भुत स्वरूप का गुणगान करता है, जो समस्त भक्तों के लिए असीम करुणा और आनंद का स्रोत हैं। भोलेनाथ का औघड़ स्वभाव, उनका भस्म से श्रृंगार और डमरू की ध्वनि भक्तों के हृदय में भक्ति की लहर जगा देती है। यह भजन हमें शिव के अलौकिक रूप और उनकी अनोखी लीलाओं का दर्शन कराता है।

Bade Matwale Hain Mere Bhole Baba Bhajan Lyrics

जटा में जिसके बहे गंगा,
भोले पीते है भंगा
बड़े मतवाले है मेरे भोले बाबा,
जग से निराले है मेरे भोले बाबा।।

कर में त्रिशूल साजे,
हाथों में कमण्डल विराजे
गले में सर्पो की माला,
मस्तक पर चाँद है निराला
बाघम्बर ओढ़े भस्म रमाए,
श्रंगी बजाने वाले है
मेरे भोले बाबा,
जग से निराले है मेरे भोले बाबा।।

सागर का मंथन है कीन्हा,
देवो ने तुमको पुकारा
चौदह रतन जब निकले,
आपस में किया बंटवारा
अमृत को देवो ने पिया,
विष पिने वाले है
मेरे भोले बाबा,
जग से निराले है मेरे भोले बाबा।।

देवो में सबसे न्यारे,
सारे जग के हो तुम रखवारे
कर जोड़ भक्त पुकारे,
आ जाओ ओ देव हमारे
बम बम बम भोले है,
जग से निराले है मेरे भोले बाबा।।

जटा में जिसके बहे गंगा,
भोले पीते है भंगा
बड़े मतवाले है मेरे भोले बाबा,
जग से निराले है मेरे भोले बाबा।।

महादेव की महिमा अपरंपार है, उनके भक्तों पर उनकी कृपा सदा बनी रहती है। जो कोई भी उन्हें सच्चे मन से पुकारता है, वे उसकी हर मनोकामना पूर्ण कर देते हैं। शिव के इस मतवाले रूप का आनंद लेने के लिए भोले ने जिसे चाहा मस्ताना बना डाला , महाकाल की गुलामी मेरे काम आ रही है , बोलो भाई ओम नमः शिवाय , और चलता चल रे भक्ता महाकाल सवारी में जैसे अन्य शिव भजनों को भी करें और शिव भक्ति में लीन हो जाएं। ????????

Leave a comment