Abke Sawan Me
गूँज रहे हैं मंदिर शिवाले
हर हर महादेव के नारों से
गूँजयमान हुआ गगन भी
भोलेनाथ की हुँकारों से
चारों ओर देखो तो
छटा कैसी निराली है
सावन की बूँदों संग
शम्भू कृपा बरसने वाली है
कृपा सिंधु जगत कृपालु
हे शिव शंकर हे त्रिपुरारी
करुणामयी दृष्टि हम पर भी
डालो नाथ अबकी बारी
अबके सावन में सबकी
विपदा सारी दूर करो
खुशियों वाले भंडार सभी के
भोले भंडारी भरपूर भरो

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile