Ab Kashi Me Lage Aawaj Mol Koi Le Lo Re Bhaiya
किसने ले लिए राजा हरिश्चंद्र किस ने ले ली रानी,
किस ने ले लिए कुमर कन्हैया बिक गए तीनों प्राणी,
अब काशी में लगे आवाज मोड़ कोई ले लो रे भैया……
मेहतर ने लिए राजा हरिश्चंद्र पंडित ने लई रानी,
संग में ले लिए कुमर कन्हैया बिक गए तीनों प्राणी,
अब काशी में लगे आवाज मोड़ कोई ले लो रे भैया…..
कितने में लिए राजा हरिश्चंद्र कितने में लई रानी,
कितने में लिए कुमार कन्हैया बिक गए तीनों प्राणी,
अब काशी में लगे आवाज मोल कोई ले लो रे भैया…..
एक लाख के राजा हरिश्चंद्र डेढ़ लाख की रानी,
संग में ले लिए कुमार कन्हैया विक गये तीनों प्राणी,
अब काशी में लगे आवाज मोल कोई ले लो रे भैया……
क्या करते हैं राजा हरिश्चंद्र क्या करती है रानी,
क्या करते हैं कुमार कन्हैया बिक गए तीनों प्राणी,
अब काशी में लगे आवाज मोल कोई ले लो रे भैया……
पानी भरते राजा हरिश्चंद्र तपे रसोई रानी,
फूल तोड़ते कुमार कन्हैया बिक गए तीनों प्राणी,
अब काशी में लगे आवाज मोल कोई ले लो रे भैया……

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile