Aaye Hain Bhole Nath Dulha Ban Ke
आये हैं भोले नाथ, दूल्हा बन के ll
*जाउंगी कैलाश, दुल्हन बन के l
आये हैं भोले नाथ,,,,,,,,,,,,,,,,,,
माथे पे, भोले बाबा के, चंदा विराजे ll
जटा में गंग धार, दूल्हा बन के,,,
आये हैं भोले नाथ,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कानों में, भोले बाबा के, कुंडल साजे ll
गले में सर्प हार, दूल्हा बन के,,,
आये हैं भोले नाथ,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हाथों में, भोले बाबा के, डमरू सोहे ll
नन्दी पे हैं सवार, दूल्हा बन के,,,
आये हैं भोले नाथ,,,,,,,,,,,,,,,,,,
अंगों में, भोले बाबा के, भस्मी सोहे ll
संग, भूतों की बारात, दूल्हा बन के,,,
आये हैं भोले नाथ,,,,,,,,,,,,,,,,,,

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile