आया शिवरात्रि त्यौहार चलो रे शिव वंदन करे

Aaya Shivratri Tyohaar Chalo Re Shiv Vandan Kare

आया शिवरात्रि त्यौहार,
चलो रे शिव वंदन करे,
वंदन करे अभिनंदन करे,
आया शिवरात्रि त्यौहार,
चलो रे शिव वंदन करे।

आज है गौरी शिव जागरण,
शिव रात्रि पर्व मनाओ सखी,
श्री गौरी शंकर का दर्शन,
करने शिवालय आओ सखी,
आओ कर दे शिव श्रृंगार,
चलो रे शिव पूजन करे,
वंदन करे अभिनंदन करे,
आया शिव-रात्रि त्यौहार,
चलो रे शिव वंदन करे।।

शिव शिव जपता मनवा हमारा,
ध्यान में शिव साकार,
बारात आई शिव शंकर की,
भुत प्रेत नाचे करते जयकार,
शिव दूल्हा बने करतार,
चलो रे शिव पूजन करे,
वंदन करे अभिनंदन करे,
आया शिव-रात्रि त्यौहार,
चलो रे शिव वंदन करे।।

थाली चन्दन फूल रखा,
हाथों में ले लो गंगा जली,
अभिषेक शंकर जी का करो,
पुष्पांजलि करो दीपांजलि,
व्रत कर लो त्याग आहार,
चलो रे शिव पूजन करे,
वंदन करे अभिनंदन करे,
आया शिव-रात्रि त्यौहार,
चलो रे शिव वंदन करे।।

शिव जी को पूजे विष्णु जी ब्रम्हा,
शिव का है ये संसार,
शिव के बिना नहीं सृष्टि की रचना,
भक्तो करो मन से जय जयकार,
तार देंगे तारणहार,
चलो रे शिव पूजन करे,
वंदन करे अभिनंदन करे,
आया शिव-रात्रि त्यौहार,
चलो रे शिव वंदन करे।।

आया शिवरात्रि त्यौहार,
चलो रे शिव वंदन करे,
वंदन करे अभिनंदन करे,
आया शिवरात्रि त्यौहार,
चलो रे शिव वंदन करे।।

यदि आप भी शिवरात्रि के इस विशेष पर्व पर भगवान शिव की वंदना करना चाहते हैं, तो लो आया शिवरात्रि त्यौहार चलो रे शिव दर्शन को और पीलो भोला पीलो थोड़ी सी भंगिया पीलो जैसे भजन भी गा सकते हैं, जो भगवान शिव के आशीर्वाद और उनकी महिमा को और गहरा करेंगे। इन भजनों के साथ हम भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति को और भी प्रगाढ़ कर सकते हैं।

Leave a comment