आओ भोले भंडारी देखूं कबसे राह तेरी भजन लिरिक्स

आओ भोले भंडारी देखूं कबसे राह तेरी पढ़ने जा रहे हैं, वह भगवान शिव के प्रति भक्तों की गहरी श्रद्धा और भक्ति को प्रकट करता है। इस भजन में भक्त भगवान शिव से उनके दर्शन की प्रार्थना करता है, ताकि वह अपने जीवन को सही दिशा में मार्गदर्शन प्राप्त कर सके। भक्त के लिए शिव के दर्शन का मतलब है, जीवन की अंधेरी राहों में उजाला और शांति प्राप्त करना।

Aao Bhole Bhandari Dekhu Kabse Raah Teri Bhajan Lyrics

आओ भोले भंडारी,
देखूं कबसे राह तेरी,
तेरी इंतजारी में,
प्यासी है निगाह मेरी,
आओ भोले भण्डारी,
देखूं कबसे राह तेरी।।

देखा है मैंने जबसे,
बाबा तुम्हारा मुखड़ा,
उस दिन से दिल हमारा,
रहता है उखड़ा उखड़ा,
तेरी गहरी आँखों में,
डूबने की चाह मेरी,
तेरी इंतजारी में,
प्यासी है निगाह मेरी,
आओ भोले भण्डारी,
देखूं कबसे राह तेरी।।

अर्जी पे गौर करना,
अवगुण भुला के सारे,
मैं हूँ तुम्हारा बेटा,
तुम जगत पिता हमारे,
पिताजी के नाते से,
करो परवाह मेरी,
तेरी इंतजारी में,
प्यासी है निगाह मेरी,
आओ भोले भण्डारी,
देखूं कबसे राह तेरी।।

नंदी पे चढ़के आओ,
महादेव डमरू धारी,
पलके बिछाके तेरा,
स्वागत करे ‘अनाड़ी’,
‘हर्ष’ तेरा दीवाना,
मांगे है पनाह तेरी,
तेरी इंतजारी में,
प्यासी है निगाह मेरी,
आओ भोले भण्डारी,
देखूं कबसे राह तेरी।।

आओ भोले भंडारी,
देखूं कबसे राह तेरी,
तेरी इंतजारी में,
प्यासी है निगाह मेरी,
आओ भोले भण्डारी,
देखूं कबसे राह तेरी।।

“आओ भोले भंडारी देखूं कबसे राह तेरी” भजन में भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्त की उत्कंठा और श्रद्धा को व्यक्त किया गया है। जब हम भगवान शिव की शरण में जाते हैं, तो वह हमारे जीवन के अंधकार को दूर कर हमें अपने आशीर्वाद से आलोकित करते हैं। शिव का आशीर्वाद हमें हर कठिनाई से उबारता है और हमें शांति और सुख का अनुभव कराता है। जो भी इस भजन को श्रद्धा से पढ़े या नियमित रूप से करे, वह भगवान शिव के आशीर्वाद से अपनी समस्याओं से मुक्त हो जाएगा। यदि यह भजन आपके दिल को शांति और संतोष प्रदान करता है, तो “शिव शंभू तेरी महिमा न्यारी”, “जो उज्जैन की शान है वो बाबा महाकाल है”, “भोले तेरे द्वार का दीवाना” और “महाकाल की नगरी में मकान होना चाहिए” जैसे अन्य शिव भजनों को भी पढ़े। ये भजन आपकी शिव भक्ति को और गहरा और सशक्त बनाएंगे।

Leave a comment