आज महाकाल की शादी है भजन शिव जी और माता पार्वती के दिव्य विवाह का शुभ संकीर्तन है। यह भजन हमें उस पवित्र क्षण की याद दिलाता है जब स्वयं महाकाल, जो संहार के देवता हैं, वैवाहिक जीवन में प्रवेश करते हैं और सृष्टि को यह संदेश देते हैं कि प्रेम और भक्ति का संबंध सबसे पवित्र होता है। इस भजन में शिव जी की बारात, उनकी अनोखी वेशभूषा और भक्तों के उत्सव का सुंदर चित्रण किया गया है, जो हर शिव भक्त के मन को आनंद और श्रद्धा से भर देता है।
Aaj Mahakal Ki Shadi Hai
आज महाकाल की शादी है,
आज महांकाल की शादी हैं,
गोरा मैया बनी दुल्हनिया,
सजे बाराती है,
आज महांकाल की शादी हैं।1।
दिन है खूबसूरत,
बड़ा शुभ लग्न मुहूर्त,
देखो क्या गजब सजे हैं,
भोले के सारे भगत,
भोले के सारे भगत,
खुशी से झूम हैं सब,
मिला गोरी को शंकर,
कैसे संजोग मिले हैं,
गौरी को मिल गया भोला,
हो हो हो,,
मैया गोरी से मेरे,
भोले नाथ की शादी है,
आज महाकाल की शादी हैं।2।
डमा डम डमरू बाजे,
भोले के साथी नाचे,
गगन से फूल बरसे,
चांद दर्शन को आए,
चांद दर्शन को आए,
सारे देवता मिलकर के,
भोले बाबा को सजाये,
भोला नंदी पर चढ़ के,
गोरा को लेने आए,
हो हो हो,,
मां हरसिद्धि से मेरे,
महाकाल की शादी है,
आज महाकाल की शादी हैं।3।
आज महाकाल की शादी है,
आज महांकाल की शादी हैं,
गोरा मैया बनी दुल्हनिया,
सजे बाराती है,
आज महांकाल की शादी हैं।4।
आज महाकाल की शादी है भजन करने से हम शिव-पार्वती के दिव्य मिलन का आनंद अनुभव कर सकते हैं। महादेव की कृपा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो शिव तांडव स्तोत्र, शिव चालीसा, जय शिव ओंकारा आरती, और भोलेनाथ के भजन भी करें। ये सभी भजन शिव जी की अपार कृपा और भक्ति के मार्ग को और गहरा करने में सहायक हैं। ????✨

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile