रोज थोड़ा थोड़ा साईं का भजन करले साईं बाबा भजन लिरिक्स

भक्ति में निरंतरता ही सच्ची श्रद्धा का प्रतीक होती है। रोज थोड़ा-थोड़ा साईं का भजन कर ले भजन हमें यह सिखाता है कि साईं बाबा की कृपा पाने के लिए हमें रोजाना उनके नाम का स्मरण करना चाहिए। यह भजन प्रेम, श्रद्धा और भक्ति का संदेश देता है और हमें याद दिलाता है कि छोटी-छोटी प्रार्थनाएँ और भजन भी हमें साईं बाबा के और करीब ला सकते हैं।

Roj Thoda Thoda Sai Ka Bhajan Karale Sai

अच्छा भला कोई तो करम करले,
रोज थोड़ा थोड़ा बाबा का भजन करले,
रोज थोड़ा थोड़ा साईं का भजन करले।।

समझ ना पाए जग रैन बसेरा है,
रात भर का डेरा है सवेरे चले जाना है,
छोड़ माया जाल सतसंग करले रे,
छोड़ माया जाल सतसंग करले रे,
रोज थोड़ा थोड़ा बाबा का भजन करले,
रोज थोड़ा थोड़ा साईं का भजन करले।।

जाग रे मुसाफिर जग दो दिन का मेला है,
छोड़ मेरा मेरा यहाँ कुछ नहीं तेरा है,
श्रद्धा और सबुरी का मनन करले रे,
श्रद्धा और सबुरी का मनन करले रे,
रोज थोड़ा थोड़ा बाबा का भजन करले,
रोज थोड़ा थोड़ा साईं का भजन करले।।

आया था अकेला तुझे जाना भी अकेला है,
साचा नाम साई का जग झूठा झमेला है,
साई मुक्ति दाता है नमन करले रे,
साई मुक्ति दाता है नमन करले रे,
रोज थोड़ा थोड़ा बाबा का भजन करले,
रोज थोड़ा थोड़ा साईं का भजन करले।।

तूने जो कमाया सब यहीं रह जाएगा,
साई का भजन बन्दे साथ तेरे आएगा,
साई रंग में ही खुद को ही रंग ले रे,
साई रंग में ही खुद को ही रंग ले रे,
रोज थोड़ा थोड़ा बाबा का भजन करले,
रोज थोड़ा थोड़ा साईं का भजन करले।।

अच्छा भला कोई तो करम करले,
रोज थोड़ा थोड़ा बाबा का भजन करले,
रोज थोड़ा थोड़ा साईं का भजन करले,
रोज थोड़ा थोड़ा साईं का भजन करले।।

साईं बाबा के प्रति समर्पित यह भजन हमें सिखाता है कि नियमित भजन और ध्यान से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति आती है। जब हम साईं के नाम का सुमिरन करते हैं, तो हमारे सभी दुख दूर हो जाते हैं। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो “थोड़ा ध्यान लगा साईं दौड़े-दौड़े आएंगे” और “साईं तेरी शिरडी का बड़ा सुंदर नजारा है” जैसे भजनों को भी करें। इसके साथ ही, “बाबा आया है, आज मेरा बाबा आया है” और “साईं सुनता दिल की बातें पूरी करता आरज़ू” जैसे भजन भी आपके मन को शांति और भक्ति से भर देंगे। 🙏✨

Leave a comment