जो साई शरण में रहते हैं – भजन लिरिक्स

साईं बाबा की शरण में आकर जो भी भक्त समर्पित होता है, उसे जीवन की हर कठिनाई का समाधान मिल जाता है। जो साईं शरण में रहते हैं भजन इसी विश्वास और श्रद्धा को दर्शाता है। यह भजन हमें सिखाता है कि साईं बाबा के चरणों में जो भी शरणागत होता है, उसका जीवन सुख, शांति और आनंद से भर जाता है। उनकी कृपा से हर संकट मिट जाता है, और मन में अटूट श्रद्धा और प्रेम जागृत हो जाता है।

Jo Sai Saran Me Rahate Hai

जो साई शरण में रहते हैं,
दुःख उनको सता नहीं पाते है,
भरते है खुशियों से दामन,
जब साई रहम फरमाते है,
जो साई शरण में रहतें हैं,
दुःख उनको सता नहीं पाते है।।

फरियाद में देरी है तेरी,
उनके आने में देर नहीं,
हो सकती है रात अंधेरी पर,
दर साईं के अंधेर नही,
तूफ़ान में फंसी हर नैया को,
मेरे साईं पार लगाते है,
जो साई शरण में रहतें हैं,
दुःख उनको सता नहीं पाते है।।

जो दुःख हरती है दुखियो के,
शिरडी में वो पावन ज्योति है,
तू देख बसा के दिल में उसे,
फिर बात खुदा से होती है,
दिल अपना जो साईं को दे बैठे,
वो साईं तेरे हो जाते है,
जो साई शरण में रहतें हैं,
दुःख उनको सता नहीं पाते है।।

बिन मांगे ही दे देते है,
साईं की शान निराली है,
कोई भक्त नही कह सकता यहाँ,
देखो मेरी झोली खाली है,
आते है जो गम के मारे यहाँ,
वो हँसते हँसते जाते है,
जो साई शरण में रहतें हैं,
दुःख उनको सता नहीं पाते है।।

जो साई शरण में रहते हैं,
दुःख उनको सता नहीं पाते है,
भरते है खुशियों से दामन,
जब साईं रहम फरमाते है,
जो साई शरण में रहतें हैं,
दुःख उनको सता नहीं पाते है।।

साईं बाबा की शरण में आकर हर भक्त को उनकी अपार करुणा और आशीर्वाद की अनुभूति होती है। जो साईं को दिल से पुकारता है, उसे कभी किसी चीज़ की कमी महसूस नहीं होती। उनकी कृपा को और अधिक महसूस करने के लिए अन्य भजनों को भी पढ़ें, जैसे “साईं नाम वाली लगन लगा दे, बना दे मोहे दीवाना”, “साईं उदी ये भक्तों क्या कमाल कर गई”, “श्रद्धा सबूरी मन में रक्खो, साईं वचन अनमोल” और “दर पे आके तेरे साईं बाबा, कुछ सुनाने को दिल चाहता है”। साईं बाबा की भक्ति में रमकर उनके दिव्य प्रेम और आशीर्वाद का अनुभव करें। 🙏✨

Share

Leave a comment