ये जग राम की रचना है ये जीवन अद्भुत सपना है लिरिक्स

ये जग राम की रचना है ये जीवन अद्भुत सपना है भजन हमें भगवान श्रीराम की अद्वितीय सृष्टि और उनके द्वारा रची गई इस जीवन की गहरी समझ प्रदान करता है। इस भजन के माध्यम से हम समझ पाते हैं कि हमारे जीवन की हर एक स्थिति और घटना भगवान राम की योजना का हिस्सा है। जब हम इस भजन को सुनते हैं, तो यह हमें हमारे जीवन के उद्देश्य और परमात्मा के साथ हमारे संबंध को समझने में मदद करता है।

Ye Jag Ram Ki Rachana Hai Ye Jivan Adrabhut Sapna Hai

ये जग राम की रचना है,
ये जीवन अद्भुत सपना है,
रैन बसेरा मुसाफिर खाना,
सबका आना जाना है,
ये जग राम की रचना हैं,
ये जीवन अद्भुत सपना है।1।

हम राम के खेल खिलोने,
सुख और दुःख दो बिछोने है,
कहीं फूल कहीं कांटे है,
संभल संभल कर चलना है,
ये जग राम की रचना हैं,
ये जीवन अद्भुत सपना है।2।

यहाँ रंग रंगीले नीले है,
कर्मो के पग पग खेले है,
कर्म गति से हँसना है,
कर्मो के फल रोना है,
ये जग राम की रचना हैं,
ये जीवन अद्भुत सपना है।3।

अजब राम की माया है,
कहीं धुप कहीं छाया है,
जो कुछ पाया वो तुझसे पाया,
व्यर्थ ही जग भरमाया है,
ये जग राम की रचना हैं,
ये जीवन अद्भुत सपना है।4।

जीवन खेल है सांसो का,
झूठे रिश्ते नातों का,
जो बांधा यहीं छूटेगा,
माटी ने खेल खिलाया है,
ये जग राम की रचना हैं,
ये जीवन अद्भुत सपना है।5।

सूरज चंदा तारे है,
गंगा के बहते धारे है,
राम की नैया राम खिवैया,
राम ही राम किनारे है,
ये जग राम की रचना हैं,
ये जीवन अद्भुत सपना है।6।

हाथ जो तेरा सर पे राम,
संवर गए मेरे बिगड़े काम,
सांस सांस पे नाम है तेरा,
साए में तेरे सिमटना है,
ये जग राम की रचना हैं,
ये जीवन अद्भुत सपना है।7।

ये जग राम की रचना है,
ये जीवन अद्भुत सपना है,
रैन बसेरा मुसाफिर खाना,
सबका आना जाना है,
ये जग राम की रचना हैं,
ये जीवन अद्भुत सपना है।8।

ये जग राम की रचना है ये जीवन अद्भुत सपना है भजन हमें जीवन के महत्व और राम की कृतियों का अहसास कराता है, जैसे राम लला जन्मे है थाल बजाओ रे और तुम उठो सिया सिंगार करो शिव धनुष राम ने तोड़ा है भजन भी हमें राम की दिव्यता और उनके कार्यों की महिमा का अनुभव कराते हैं। यह भजन हमें भगवान राम के साथ हमारे जीवन के गहरे संबंध को समझने और उनके प्रति विश्वास को और मजबूत करने का एक माध्यम है। जय श्रीराम! 🚩

Leave a comment