Shri Ram Ji Hamare Sab Kam Kar Rahe Hai
श्री राम जी हमारे,
सब काम कर रहे है,
हम राम के सहारे,
हम राम के सहारे…
विश्राम कर रहे है,
श्री राम जी हमारें,
सब काम कर रहे है।।
ये राम की कृपा है,
कलयुग से कठिन युग में,
निश्चिन्त हो के हरी का,
गुणगान कर रहे है…
श्री राम जी हमारें,
सब काम कर रहे है।।
ये राम की है महिमा,
शंकर से सिद्ध योगी,
पीकर के विष हलाहल,
विश्राम कर रहे है…
श्री राम जी हमारें,
सब काम कर रहे है।।
भक्तो की साधना की,
खेती हरी भरी है,
ये है कृपा की वर्षा,
हम सब भी तर रहे है…
श्री राम जी हमारें,
सब काम कर रहे है।।
जो हो चूका जो होगा,
जो हो रहा है जग में,
विश्वास भक्त का है,
सब राम कर रहे है…
श्री राम जी हमारें,
सब काम कर रहे है।।
श्री राम जी हमारे,
सब काम कर रहे है,
हम राम के सहारे,
हम राम के सहारे…
विश्राम कर रहे है,
श्री राम जी हमारें,
सब काम कर रहे है।।

मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile