संसार का सारा सुख केवल श्री राम तुम्हारे चरणों में लिरिक्स

संसार के सुख क्षणिक हैं, लेकिन सच्ची शांति और आनंद केवल प्रभु श्रीराम के चरणों में ही मिलता है। संसार का सारा सुख केवल श्री राम तुम्हारे चरणों में भजन हमें यह सिखाता है कि जो भी अपने मन, वचन और कर्म से श्रीराम की भक्ति करता है, उसे जीवन में वास्तविक संतोष और परम आनंद की प्राप्ति होती है। यह भजन हमें मोह-माया से ऊपर उठकर प्रभु के चरणों में समर्पण करने की प्रेरणा देता है।

Sansar ka sara Sukh Keval Shri Ram Tumhare Charano mein

संसार का सारा सुख केवल
श्री राम तुम्हारे चरणों में,
प्रतिपल प्रतिक्षण मैं जपा करूँ
तेरा नाम तुम्हारे चरणों में,
सँसार का सारा सुख केवल
श्री राम तुम्हारे चरणों में।।

दीनो का दुःख हरने वाले
दुखियों पे दया करने वाले,
दयासिन्धु न्योछार दास करे
धन धान तुम्हारे चरणों में,
सँसार का सारा सुख केवल
श्री राम तुम्हारे चरणों में।।

तुम ही तुम रहो मेरे मन में
तेरी छवि बसी हो धड़कन में,
दुनिया में मिले तो मिले सदा
आराम तुम्हारे चरणों में,
सँसार का सारा सुख केवल,
श्री राम तुम्हारे चरणों में।।

करूणानिधि इतनी दया करो,
अपराध मेरे सब क्षमा करो
‘कोमल’ ‘कुलदीप’ ये गुण गाए,
सुबहो शाम तुम्हारे चरणों में
सँसार का सारा सुख केवल,
श्री राम तुम्हारे चरणों में।।

संसार का सारा सुख केवल,
श्री राम तुम्हारे चरणों में
प्रतिपल प्रतिक्षण मैं जपा करूँ,
तेरा नाम तुम्हारे चरणों में
सँसार का सारा सुख केवल,
श्री राम तुम्हारे चरणों में।।

प्रभु श्रीराम के चरणों की शरण लेने से ही जीवन का सच्चा सुख और मोक्ष प्राप्त होता है। संसार का सारा सुख केवल श्री राम तुम्हारे चरणों में भजन हमें यह संदेश देता है कि सांसारिक मोह छोड़कर जो भी श्रीराम की भक्ति में लीन होता है, वही सच्चे आनंद का अनुभव कर सकता है। इस दिव्य अनुभूति को और गहराई से समझने के लिए राम से बड़ा राम का नाम, राम नाम जप ले, एक यही संग जाई, श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन, अगर राघव के चरणों में जगह थोड़ी सी मिल जाए भजनों को भी पढ़ें और श्रीराम की भक्ति में लीन हो जाएं। जय श्रीराम! ????????

Leave a comment