राम नवमी सुहानी मन भावनी राम जी को संग लेके आई यह भजन राम नवमी के पावन पर्व पर राम जी के आगमन की खुशी और उल्लास को व्यक्त करता है। इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था, और यह भजन उसी पवित्र अवसर का गुणगान करता है। राम नवमी के दिन विशेष रूप से भक्तगण भगवान राम के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाते हैं, और इस भजन के माध्यम से राम जी के आशीर्वाद का अनुभव करते हैं। पढ़ें और राम नवमी के इस विशेष दिन को भगवान राम के संग मनाएं।
Ram Navami Suhani Man Bhavani Ram Ji Ko Leke Aayi
राम नवमी सुहानी मन भावनी,
राम जी को संग लेके आई।
राम जनम पर धरती को अम्बर,
राम जनम पर धरती को अम्बर।
भेजे रे भेजे बधाई बधाई,
चैत्र नवमी कल्याणी वरदायनी,
राम जी को संग लेके आई।।
हरी ने निज वचन निभाए,
वे सुर्यवंश में आए।
रथ सूर्य देव ने रोका,
और आगे बढ़ ना पाए,
एक महीने रहा दिन ही दिन।
एक महीने रहा दिन ही दिन,
संध्या पड़ी ना दिखाई दिखाई।
राम नवमीं सुहानी मन भावनी,
राम जी को संग लेके आई।।
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला,
कौसल्या हितकारी,
हर्षित महतारी मुनि मन हारी।
अद्भुत रूप निहारी,
कौशल्या दशरथ से जग ने।
कौशल्या दशरथ से जग ने,
दिव्य परम निधि पाई रे पाई,
चैत्र नवमी कल्याणी वरदायनी,
राम जी को संग लेके आई।।
बाल रूप के दर्शन करने,
शिव जी अयोध्या धाम पधारे,
राम लला के जन्मोत्सव में।
देवी देव जुड़े यहाँ सारे,
प्रभु सुर नर मुनि के बिगड़े।
सब काज संवारने आए,
भूदेवी प्रसन्न के भगवन,
मेरा भार उतारने आए।
नाच के गाके तीनो लोको ने,
नाच के गाके तीनो लोको ने,
नवमी की महिमा गाई रे गाई।
राम नवमीं सुहानी मन भावनी,
राम जी को संग लेके आई।
इस तिथि में जो काम करो वो,
होता शुभफल शुभफलदायी।
चैत्र नवमी कल्याणी वरदायनी,
राम जी को संग लेके आई।।
राम नवमी सुहानी मन भावनी,
राम जी को संग लेके आई।
राम जनम पर धरती को अम्बर,
राम जनम पर धरती को अम्बर।
भेजे रे भेजे बधाई बधाई,
चैत्र नवमी कल्याणी वरदायनी,
राम जी को संग लेके आई।।
राम नवमी का यह पावन पर्व हमें भगवान राम के जीवन और उनके द्वारा दिए गए उपदेशों की याद दिलाता है। इस भजन को पढ़ें और राम जी के साथ इस शुभ दिन का आनंद लें। साथ ही, राम सिया राम से नयनाभिरामा और राम नाम का प्याला प्यारे पि ले सुबहो शाम जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और राम जी के साथ अपनी श्रद्धा और भक्ति को और बढ़ाएं। जय श्रीराम!
मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile 🚩 हर हर महादेव 🚩