राम नाम के साबुन से जो मन का मेल भगाएगा लिरिक्स

राम नाम के साबुन से जो मन का मेल भगाएगा भजन भगवान श्री राम के दिव्य नाम की महिमा और उसकी शुद्धता को दर्शाता है। यह भजन उस पवित्र और अमृत रूपी नाम की शक्ति की बात करता है, जो न केवल हमारे तन को शुद्ध करता है बल्कि हमारे मन और आत्मा की भी सफाई करता है। इस भजन के माध्यम से, यह संदेश दिया जाता है कि राम के नाम से अपने जीवन को हर तरह के विकारों से मुक्त किया जा सकता है।

Ram Naam Ke Sabun Se Jo Man Ka Mail Bhagayega

राम नाम के साबुन से जो,
मन का मेल भगाएगा
निर्मल मन के शीशे में तू,
राम के दर्शन पाएगा।।

रोम रोम में राम है तेरे,
वो तो तुझसे दूर नही
देख सके न आंखे उनको,
उन आंखों में नूर नही,
देखेगा तू मन मंदिर में
ज्ञान की ज्योत जलाएगा,
निर्मल मन के शीशे में तू,
राम के दर्शन पाएगा।।

यह शरीर अभिमान है जिसका,
प्रभु कृपा से पाया है,
झूठे जग के बंधन में तूने
इसको क्यो बिसराया है,
राम नाम का महामंत्र ये,
साथ तुम्हारे जाएगा
निर्मल मन के शीशे में तू,
राम के दर्शन पाएगा।।

झूठ कपट निंदा को त्यागो,
हर इक से तुम प्यार करो
घर आये मेहमान की सेवा से,
ना तुम इनकार करो,
पता नही प्यारे तू कब
नारायण में मिल जाएगा,
निर्मल मन के शीशे में तू,
राम के दर्शन पाएगा।।

राम नाम के साबुन से जो,
मन का मेल भगाएगा
निर्मल मन के शीशे में तू,
राम के दर्शन पाएगा।।

राम नाम के साबुन से जो मन का मेल भगाएगा भजन हमें यह सिखाता है कि राम के नाम का जाप करने से हमारे जीवन की सारी गंदगी और अशुद्धियाँ दूर हो जाती हैं। राम का नाम ही है, जो हमारे भीतर छिपे सभी दुखों और विकारों को समाप्त करता है। इस भजन की महिमा में हम और भी राम भजनों से जुड़े सकते हैं, जैसे राम रघुकुल नायक और राम के बिना नहीं जीना, जो हमें राम के महान कार्यों और उनके नाम की शुद्धता को समझने में मदद करते हैं। राम के नाम का स्मरण न केवल हमारे जीवन को शुद्ध करता है, बल्कि हमें दिव्यता और संतुलन प्रदान करता है।

Leave a comment