राम नाम का सुमिरन करले खुश होंगे हनुमान रे

राम भक्त हनुमान जी की कृपा पाने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है – राम नाम का सुमिरन। जब हम प्रेम और श्रद्धा से श्रीराम का नाम जपते हैं, तो हनुमान जी तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं, क्योंकि वे तो राम नाम के ही रंग में रंगे हुए हैं। राम नाम का सुमिरन करले खुश होंगे हनुमान रे भजन हमें याद दिलाता है कि हनुमान जी की भक्ति का मूल ही राम नाम का जाप है। जब भक्त राम का सुमिरन करता है, तो हनुमान जी उसकी हर बाधा को दूर कर देते हैं और अपने आशीर्वाद से उसके जीवन को कृतार्थ कर देते हैं।

Ram Naam Ka Sumiran Karle Khush Honge Hanuman Re

राम नाम का सुमिरन करले,
खुश होंगे हनुमान रे,
तू करले प्रभु की भक्ति,
बस ले ले राम का नाम रे,
बोलो राम सियाराम,
सियाराम जय जय राम।1।

प्रभु राम के चरणों में,
मेरे हनुमान जी रहते है,
संकट कभी ना आते जो,
नाम राम का लेते है,
दो अक्षर का नाम प्यारा,
दो अक्षर का नाम प्यारा,
ले ले तू इंसान रे,
तू करले प्रभु की भक्ति,
बस ले ले राम का नाम रे,
बोलो राम सियाराम,
सियाराम जय जय राम।2।

राम प्रभु की सेवा के लिए,
लांघ समुंदर पार गए,
सीता माँ का पता लगाया,
लंका में हनुमान गए,
राम प्रभु के सारे संकट,
राम प्रभु के सारे संकट,
हरते है हनुमान रे,
तू करले प्रभु की भक्ति,
बस ले ले राम का नाम रे,
बोलो राम सियाराम,
सियाराम जय जय राम।3।

झूठी माया छोड़ दे पगले,
राम नाम गुण गाए जा,
बन के ‘चहल’ दीवाना,
चरणों में तू शीश झुकाए जा,
अजर अमर मेरा बजरंग बाला,
अजर अमर मेरा बजरंग बाला,
कर ले इनका ध्यान रे,
तू करले प्रभु की भक्ति,
बस ले ले राम का नाम रे,
बोलो राम सियाराम,
सियाराम जय जय राम।4।

राम नाम का सुमिरन करले,
खुश होंगे हनुमान रे,
तू करले प्रभु की भक्ति,
बस ले ले राम का नाम रे,
बोलो राम सियाराम,
सियाराम जय जय राम।5।

हनुमान जी के आशीर्वाद से जीवन की हर कठिनाई सरल हो जाती है और भक्त के हृदय में भक्ति का प्रकाश फैलता है। इसलिए, हमें निरंतर राम नाम का सुमिरन करना चाहिए, क्योंकि यही वह मार्ग है जो हमें प्रभु श्रीराम के चरणों तक ले जाता है। यदि यह भजन आपको भक्ति से भर गया हो, तो आप जन जन में श्रीराम बसे संग पवन पुत्र हनुमान में , राम का गुणगान करिये, छोड़कर सारे पागलपन राम गुण गा ले मेरे मन, और भगवान को करने पार भगत की नाव चली जैसे अन्य भजन और लेख भी पढ़ सकते हैं। ???? जय श्रीराम! ????

Leave a comment