राम कथा सुनकर जाना भजन लिरिक्स

राम कथा सुनकर जाना भजन भगवान श्रीराम की कथाओं और उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगों को सुनने और समझने की महिमा को दर्शाता है। यह भजन हमें याद दिलाता है कि राम की कथा केवल मनोरंजन का स्रोत नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक पहलू में सच्चाई, नैतिकता और भक्ति का मार्गदर्शन भी है। जब हम इस भजन को गाते हैं या सुनते हैं, तो हमें श्रीराम के आदर्शों और उनके द्वारा दी गई शिक्षा का एहसास होता है, जो हमें जीवन में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

Ram Katha Sunakar Jana

जीवन का निष्कर्ष यही है,
प्रभु प्रेम में लग जाना,
आओ सब मिल बैठो प्यारे,
राम कथा सुनकर जाना,
आओ सब मिल बैठो प्यारे,
राम कथा सुनकर जाना।1।

राम कथा की पावन गंगा,
अविरल बहती जाए,
प्रेम भाव की शीतल लहरें,
भीतर तक लहराए,
कुछ बातें है सुनने लायक,
कुछ बातें गुनकर जाना,
आओ सब मिल बैठो प्यारे,
राम कथा सुनकर जाना।2।

उत्तम बने विचार यही,
मतलब है रामकथा का,
औरों की पीड़ा का हो,
मन में आभास व्यथा का,
कुल परिवार ओढ़ ले प्यारे,
वो चादर बुनकर जाना,
आओ सब मिल बैठो प्यारे,
राम कथा सुनकर जाना।3।

तुलसीदास भगीरथ बनकर,
तप जप किए अभंगा,
तब जाकर मानस से निकली,
पाप नाशनी गंगा,
रामकथा गंगा में ‘राजन’,
तिरते तिरते तर जाना,
आओ सब मिल बैठो प्यारे,
राम कथा सुनकर जाना।4।

जीवन का निष्कर्ष यही है,
प्रभु प्रेम में लग जाना,
आओ सब मिल बैठो प्यारे,
राम कथा सुनकर जाना,
आओ सब मिल बैठो प्यारे,
राम कथा सुनकर जाना।5।

राम कथा सुनकर जाना भजन हमें भगवान राम के जीवन और उनके आदर्शों से परिचित कराता है, जैसे राम लला जन्मे है थाल बजाओ रे और तुम उठो सिया सिंगार करो शिव धनुष राम ने तोड़ा है भजन भी हमें राम के महान कार्यों और उनके उद्देश्यों के बारे में बताते हैं। इन भजनों के माध्यम से हम उनके जीवन से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं और अपने जीवन को आध्यात्मिक दृष्टि से संवार सकते हैं। भगवान श्रीराम के बारे में और अधिक जानने के लिए इन भजनों को पढ़ें और गाएं, ताकि हम उनके आशीर्वाद से जीवन को बेहतर बना सकें। जय श्रीराम! 🚩

Share

Leave a comment