Ram Dhun Lagi Shri Ram Dhun Lagi
राम धुन लागि श्री राम धुन लागि,
मन हमारा हुआ,
राम राम जी का सुआ,
बोले राम राम…
हरपल राम राम,
निशदिन राम राम,
जय श्री राम राम,
हे राम ही राम रटे बैरागी,
राम धुन लागी श्री राम धुन लागी।।
बिन कारण रोए हँसे,
अजब हमारा हाल,
हम गाते है राम धुन…
दुनिया देती ताल,
श्री राम जय राम जय जय राम,
श्री राम जय राम जय जय राम।।
राम रसपान कर,
मन राम का भ्रमर,
गाए राम राम
हरपल राम राम,
निशदिन राम राम…
जय श्री राम राम,
हे राम सुमन मन भ्रमर बड़भागी,
राम धुन लागी श्री राम धुन लागी,
राम धुन लागि श्री राम धुन लागि।।
बड़ी चतुराई से केवट ने,
चरणामृत का पान किया,
चरण धूल ने श्रापित नारी,
अहिल्या का कल्याण किया,
राम नाम जिन पर लिखा…
तर गए वे पाषाण,
राम भक्त हनुमान के,
राम ही जीवन प्राण,
श्री राम जय राम जय जय राम,
श्री राम जय राम जय जय राम।।
गुरुजन की आज्ञा शीश धरी,
पितृ वचनों का सत्कार किया,
भीलनी को दिए दर्शन प्रभु ने,
निज भक्तो से सदा प्यार किया,
दशरथ सूत ने दशमी को,
दशमुख रावण का संहार किया…
जिसे मार दिया उसे तार दिया,
अवतार धरे उपकार किया,
सितार के तारो में झंकृत,
श्री राम जय राम जय जय राम,
मुरली की तानो में मुखरित…
श्री राम जय राम जय जय राम,
शिव शंकर का डमरू बोले,
श्री राम जय राम जय जय राम,
श्री राम जय राम जय जय राम।।
राम धुन लागी श्री राम धुन लागी,
मन हमारा हुआ,
राम राम जी का सुआ,
बोले राम राम,
हरपल राम राम,
निशदिन राम राम…
जय श्री राम राम,
हे राम ही राम रटे बैरागी,
राम धुन लागी श्री राम धुन लागी।।

मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile