रघुनन्दन तुमको आना होगा भजन लिरिक्स

रघुनन्दन तुमको आना होगा भजन में एक गहरी भावना और आस्था का प्रतीक है। इसमें भक्त भगवान राम से निवेदन करते हैं कि वे पृथ्वी पर आकर अपने भक्तों की सहायता करें और दुनिया को अपनी कृपा से आलोकित करें। यह भजन न केवल श्री राम के प्रति श्रद्धा और प्रेम को दर्शाता है, बल्कि यह हमें यह भी सिखाता है कि भगवान के आशीर्वाद से ही जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का संचार होता है।

Raghunandan Tumko Aana Hoga

रघुनन्दन तुमको आना होगा,
भक्तो को दरश दिखाना होगा
सीता माँ संग लक्ष्मण जी को लाना होगा,
सीता माँ संग लक्ष्मण जी को लाना होगा
रघुनंदन तुमको आना होगा,
भक्तो को दरश दिखाना होगा।।

स्वागत में आपके ये पलकें बिछाई है,
बड़े ही नसीबों से ये घडी प्रभु आई है
भक्तो का मान बढ़ाना होगा,
भक्तो को दरश दिखाना होगा
रघुनंदन तुमको आना होगा,
भक्तो को दरश दिखाना होगा।।

ऊँचे सिंहासन पे हम आपको बिठाएंगे,
मीठे मीठे भजन हम आपको सुनाएंगे
सर पर हाथ फिराना होगा,
भक्तो को दरश दिखाना होगा
रघुनंदन तुमको आना होगा,
भक्तो को दरश दिखाना होगा।।

‘सौरभ मधुकर’ संग दीप जलाएंगे,
सरयू के जल से प्रभु चरण धुलाएँगे
भक्तो को गले से लगाना होगा,
भक्तो को दरश दिखाना होगा
रघुनंदन तुमको आना होगा,
भक्तो को दरश दिखाना होगा।।

रघुनन्दन तुमको आना होगा,
भक्तो को दरश दिखाना होगा
सीता माँ संग लक्ष्मण जी को लाना होगा,
सीता माँ संग लक्ष्मण जी को लाना होगा
रघुनंदन तुमको आना होगा,
भक्तो को दरश दिखाना होगा।।

रघुनन्दन तुमको आना होगा भजन श्री राम के रूप में भगवान की उपस्थिति की याद दिलाता है और उनकी शक्ति और भक्ति के महत्व को स्वीकार करता है। जैसे राम को याद करें, जीवन सवर जाए, राम के बिना जीवन अधूरा है, और श्री राम की भक्ति से मिलती है आत्मा को शांति जैसे अन्य भजनों में भी श्री राम के महत्व का प्रसार होता है। इन भजनों के माध्यम से हम राम के साथ अपनी आध्यात्मिक यात्रा को और अधिक सशक्त बना सकते हैं और उनके चरणों में शरण लेने के महत्व को समझ सकते हैं।

Leave a comment