निशदिन जपूँ तेरा नाम हे मेरे राम भजन लिरिक्स

निशदिन जपूँ तेरा नाम हे मेरे राम भजन में भक्त अपनी निरंतर भक्ति और भगवान श्रीराम के प्रति समर्पण को व्यक्त करता है। यह भजन उस प्रेम को दर्शाता है जो किसी भी कठिनाई या सुख-दुःख से ऊपर हो, और राम के नाम की शक्ति को महसूस करता है। भगवान राम के नाम का जाप हमारे जीवन को शुद्ध करता है और हमें एक नई दिशा प्रदान करता है। पढ़ें और इस भजन की लय में खो जाइए, ताकि आप श्रीराम के आशीर्वाद से ओत-प्रोत हो सकें।

Nishdin Japu Tera Naam Hey Mere Ram

निशदिन जपूँ तेरा नाम
हे हे हे हे मेरे राम,
सुबह हो चाहे हो अब शाम
हे हे हे हे मेरे राम,
निसदिन जपूँ तेरा नाम,
हे हे हे हे मेरे राम।।

प्रेम रस में मैं डूबा,
तेरे भक्ति में झुमा
तेरे दर्शन को मैं,
प्रभु दर दर घुमा,
तेरी याद में कटे दिन रात
तेरी याद में कटे दिन रात,
हे हे हे हे मेरे राम
निसदिन जपूँ तेरा नाम,
हे हे हे हे मेरे राम।।

मैं हूँ बेसहारा,
है कोई ना हमारा,
मेरे रोम रोम ने
तेरा नाम है पुकारा,
एक तेरे सिवा ना कुछ काम,
एक तेरे सिवा ना कुछ काम
हे हे हे हे मेरे राम,
निसदिन जपूँ तेरा नाम,
हे हे हे हे मेरे राम।।

चले भक्तो की टोली,
खेले प्रेम की होली
जय जय श्री राम,
के लगाके सब बोली,
अब पगों को दिए बिन विराम
अब पगों को दिए बिन विराम,
हे हे हे हे मेरे राम
निसदिन जपूँ तेरा नाम,
हे हे हे हे मेरे राम।।

निशदिन जपूँ तेरा नाम,
हे हे हे हे मेरे राम
सुबह हो चाहे हो अब शाम,
हे हे हे हे मेरे राम
निसदिन जपूँ तेरा नाम,
हे हे हे हे मेरे राम।।

इस भजन के माध्यम से यह संदेश मिलता है कि जीवन में कभी भी श्रीराम का नाम छोडना नहीं चाहिए। जब तक हम उनका नाम जपते रहते हैं, हमें किसी भी प्रकार का भय नहीं होता। आप इस भजन के साथ राम के भजन बिना लग है ना पार, राम नाम जप ले एक यही संग जाई और राम मेरे घर आएंगे आएंगे प्रभु आएंगे जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें, ताकि भगवान श्रीराम का आशीर्वाद आपके साथ हमेशा बना रहे। जय श्रीराम!

Leave a comment