मुझे चरणों में दे दो स्थान जी मेरे राम जी लिरिक्स

मुझे चरणों में दे दो स्थान जी मेरे राम जी भजन में एक भक्त की गहरी आस्था और समर्पण की भावना को व्यक्त किया गया है। इस भजन में भक्त श्रीराम से उनके चरणों में स्थान की प्रार्थना करता है, ताकि वह हमेशा राम के श्रीचरणों में सुरक्षित और आशीर्वादित रहे। यह भजन प्रभु श्रीराम के प्रति भक्तों की असीम श्रद्धा और प्रेम को दर्शाता है, जो जीवन के कठिन रास्तों पर उनका मार्गदर्शन चाहते हैं।

Mujhe Charno Me Dedo Sthan Ji Mere Ram Ji

मुझे चरणों में दे दो स्थान जी,
मेरे राम जी मेरे राम जी,
अपने हाथों में ले लो कमान जी
मेरे राम जी मेरे राम जी।1।

जब से वश में हुआ धन के,
धर्म के पथ से दूर हुआ,
सुख चैन ना रहा मन का,
दास तन का बनके रह गया,
चूर कर दो मेरा अभिमान जी,
मेरे राम जी मेरे राम जी,
भक्ति का दे दो तुम वरदान जी,
मेरे राम जी मेरे राम जी।2।

प्रभु की सेवा के लिए ही,
जीवन दुर्लभ मुझे ये मिला,
मगर जब भी मिला मौका मुझे,
टालता मैं कल पे रह गया,
क्षमा का मुझको दे दो दान जी,
मेरे राम जी मेरे राम जी,
दास आपके ना आया कुछ काम जी,
मेरे राम जी मेरे राम जी।3।

निर्दोष मैं नहीं सच है,
बहता ही चला गया संसार में,
ना लिया सहारा गुरु का,
फंस गया माया के जंजाल में,
जान के भी था मैं अनजान जी,
मेरे राम जी मेरे राम जी,
इन हाथों को अब लो थाम जी,
मेरे राम जी मेरे राम जी।4।

मुझे चरणों में दे दो स्थान जी,
मेरे राम जी मेरे राम जी,
अपने हाथों में ले लो कमान जी
मेरे राम जी मेरे राम जी।5।

मुझे चरणों में दे दो स्थान जी मेरे राम जी भजन हमें यह सिखाता है कि हमें अपने जीवन के हर पल में भगवान श्रीराम के चरणों में शरण लेने की आवश्यकता है। जैसे श्रीराम के अन्य भजन राम के थे राम के है हम और राम का नाम है प्यारा लगाओ जय जयकारा हमें भगवान के प्रति निष्ठा और प्रेम की भावना से ओतप्रोत करते हैं, वैसे ही यह भजन हमें उनकी शरण में समर्पित होने के लिए प्रेरित करता है। उनके चरणों में स्थिरता ही जीवन का परम सुख है। जय श्रीराम!

Leave a comment