भगवान श्रीराम के चरणों में सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर देने का भाव ही सच्ची भक्ति की पराकाष्ठा है। मेरी ज़िंदगी है सिर्फ़ मेरे राम के लिए भजन हमें उसी अनन्य प्रेम और अटूट श्रद्धा का अनुभव कराता है, जो भक्तों के हृदय में प्रभु श्रीराम के प्रति विद्यमान है। इस भजन के मधुर शब्दों में भक्ति की गहराई और आत्मसमर्पण की भावना झलकती है, जो हमारे मन को प्रभु की भक्ति में लीन कर देती है।
Meri Jindagi Hai Sirf Mere Ram Ke Liye
वक़्त चाहिए ना मुझको,
आराम के लिए।
मेरी ज़िंदगी है सिर्फ़,
मेरे राम के लिए।
वीराने में राम ना भाए,
दो दो नैना नीर बहाए।
कैसे मन को मनाऊं,
विश्राम के लिए।
मेरी ज़िंदगी हैं सिर्फ़,
मेरे राम के लिए।।
टूट गये उम्मीदों के धागे,
रो रो कटे दिन रैना।
राम लला मेरे बेघर बैठे,
कैसे मिले अब चैना।
लेलो लेलो मेरी जान,
करो पर मंदिर का निर्माण।
सौ सौ कुर्बनियाँ दो,
इस काम के लिए।
मेरी ज़िंदगी हैं सिर्फ़,
मेरे राम के लिए।।
जिसने बनाया सारे जहाँ को,
वो बसता घट घट में।
आज वही लाचार सा क्यूँ है,
क्यूँ चुप है संकट में।
आओ आओ वीर बजरंगी,
तुम्ही हो श्री राम के संगी।
और किसको बुलाऊँ,
इंतेज़ाम के लिए।
मेरी ज़िंदगी हैं सिर्फ़,
मेरे राम के लिए।।
वक़्त चाहिए ना मुझको,
आराम के लिए।
मेरी ज़िंदगी है सिर्फ़,
मेरे राम के लिए।
वीराने में राम ना भाए,
दो दो नैना नीर बहाए।
कैसे मन को मनाऊं,
विश्राम के लिए।
मेरी ज़िंदगी हैं सिर्फ़,
मेरे राम के लिए।।
श्रीराम की महिमा अपरंपार है, और उनकी भक्ति में डूब जाना ही इस जीवन का सच्चा सार है। मेरी ज़िंदगी है सिर्फ़ मेरे राम के लिए जैसे भजन हमें प्रभु की ओर ले जाने का माध्यम बनते हैं। यदि आपको यह भजन भावविभोर कर रहा है, तो श्रीराम की कृपा को महसूस करने के लिए अन्य राम भजनों को भी अवश्य पढ़ें और प्रभु के प्रेम में डूब जाएं। जय श्रीराम! 🙏✨
मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile 🚩 हर हर महादेव 🚩