मेरे राम जी आएंगे करलो स्वागत की तैयारी

जब श्रीराम जी का आगमन होता है, तो सम्पूर्ण सृष्टि आनंदित हो उठती है। भक्तगण उल्लास से भर जाते हैं, और हर दिशा में भक्ति की गूंज सुनाई देने लगती है। मेरे राम जी आएंगे, कर लो स्वागत की तैयारी भजन प्रभु श्रीराम के आगमन की दिव्यता का वर्णन करता है। यह भजन हमें उनके स्वागत की प्रेरणा देता है—न केवल अपने घर और मंदिरों में, बल्कि अपने हृदय में भी। जब हम श्रीराम जी की भक्ति में लीन होते हैं, तब हर दिन दिवाली और हर क्षण आनंदमय हो जाता है।

Mere Ram Ji Aayenge Kar Lo Swagat Ki Taiyari

मेरे राम जी आएंगे,
करलो स्वागत की तैयारी,
इतने बरस के बाद है आई,
राजतिलक की बारी,
मेरे रामजी आयेंगे,
करलो स्वागत की तैयारी।1।

दुल्हन के जैसी अयोध्या सजेगी,
एक बार फिर से दीवाली मनेगी,
राम लखन सीता हनुमत की,
निकलेगी असवारी,
मेरे रामजी आयेंगे,
करलो स्वागत की तैयारी।2।

केशरिया दुपट्टा अपने माथे पे बांध के,
करोड़ों भगत होंगे सरयू के घाट पे,
जय श्री राम के जयकारों से,
गूंजेगी दुनिया सारी,
मेरे रामजी आयेंगे,
करलो स्वागत की तैयारी।3।

अयोध्या न जा सका तो घरको सजाऊंगा,
राम नाम का एक दीपक घर में जलाऊंगा,
भग्तों के संग अम्बरीष मांगे,
रखियो लाज हमारी,
मेरे रामजी आयेंगे,
करलो स्वागत की तैयारी।4।

मेरे राम जी आएंगे,
करलो स्वागत की तैयारी,
इतने बरस के बाद है आई,
राजतिलक की बारी,
मेरे रामजी आयेंगे,
करलो स्वागत की तैयारी।5।

श्रीराम जी की भक्ति केवल गाने या सुनने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना ही सच्ची भक्ति है। जब हम प्रेम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलते हैं, तब सच में प्रभु हमारे जीवन में प्रवेश करते हैं। यह भजन हमें भक्ति के आनंद और श्रीराम जी के स्वागत का आह्वान करता है। यदि आपको यह भजन अच्छा लगा, तो आप “अयोध्या में रामलला का आगमन, श्रीराम विवाह उत्सव, राम नाम जपने का महत्व, और “हनुमान जी के श्रीराम प्रेम की कथा” भी पढ़ सकते हैं। इन भजनों और लेखों से आपकी श्रीराम भक्ति और प्रबल होगी। 🚩 जय श्रीराम! 🚩

Share

Leave a comment