मंदिर मंदिर जाकर प्राणी ढूंढ रहा भगवान भजन हमें यह सिखाता है कि भगवान कहीं दूर नहीं हैं, बल्कि वे हमारे अंदर और हमारे आसपास हैं। इस भजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि हम मंदिरों, पूजा स्थलों या किसी अन्य बाहरी स्थानों में भगवान की खोज में न जाएं, बल्कि अपने हृदय में भगवान को सच्चे श्रद्धा और भक्ति के साथ खोजें। यह भजन एक प्रेरणा है, जो हमें दिखाता है कि भगवान का असली निवास हमारे भीतर ही है, और हमें अपनी आत्मा की शुद्धता से उन्हें पहचानना है।
Mandir Madinr Jakar Prani Dhundh Raha Bhagwan
मंदिर मंदिर जाकर प्राणी,
ढूंढ रहा भगवान,
कण कण में है राम समाया,
जान सके तो जान,
कण कण में है राम समाया,
जान सके तो जान।1।
एक ईश्वर की खातिर,
लाखों मंदिर अच्छे अच्छे,
कड़ी धुप में छाया खातिर,
बिलख रहे है बच्चे,
उसके अंदर बोल रहे प्रभु,
उसको तो पहचान,
मंदिर मंदिर जाकर प्राणीं,
ढूंढ रहा भगवान,
कण कण में है राम समाया,
जान सके तो जान।2।
पत्थर पे हो नाम हमारा,
करे दिखावा दान,
दरिद्र बनकर जांच रहा है,
नारायण भगवान,
लेके कटोरा हाथ फैलाये,
उधर करो कुछ ध्यान,
मंदिर मंदिर जाकर प्राणीं,
ढूंढ रहा भगवान,
कण कण में है राम समाया,
जान सके तो जान।3।
‘फणी’ है ईश्वर अंदर आकर,
बैठा तुझमे प्राण,
बाहर गंगाजल तू चढ़ावे,
अंदर मदिरा पान,
रोज हो रहा तेरे हाथों,
ईश्वर का अपमान,
मंदिर मंदिर जाकर प्राणीं,
ढूंढ रहा भगवान,
कण कण में है राम समाया,
जान सके तो जान।4।
आज के भक्त का किस्सा सुनलो,
कहता है एडवांस,
बाहर प्रभु को माखन मिश्री,
अंदर मछली मॉस,
ऐसी जगह से ईश्वर जल्दी,
करते है प्रस्थान,
मंदिर मंदिर जाकर प्राणीं,
ढूंढ रहा भगवान,
कण कण में है राम समाया,
जान सके तो जान।5।
मंदिर मंदिर जाकर प्राणी,
ढूंढ रहा भगवान,
कण कण में है राम समाया,
जान सके तो जान,
कण कण में है राम समाया,
जान सके तो जान।6।
मंदिर मंदिर जाकर प्राणी ढूंढ रहा भगवान भजन हमें भगवान श्रीराम के महानतम रूपों की याद दिलाता है, जैसे राम कथा सुनकर जाना और जो राम का नहीं किसी काम का नहीं भजन, जो बताते हैं कि भगवान हर स्थान पर मौजूद हैं, हमें बस उन्हें अपने हृदय में पहचानने की आवश्यकता है। इन भजनों के माध्यम से हम अपने जीवन को भगवान की उपस्थिति से और अधिक भर सकते हैं। राम का प्रेम और आशीर्वाद हम सभी पर सदा बना रहे। जय श्रीराम! ????

मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile