माँ सीता है ये पूछ रही अपने स्वामी श्री राम से एक भावपूर्ण भजन है, जो भगवान राम और माता सीता के दिव्य प्रेम को दर्शाता है। इसमें माता सीता अपने प्रिय राम से कुछ सवाल पूछती हैं, जो प्रेम, विश्वास और भक्ति के गहरे रिश्ते को दिखाता है। यह भजन भक्तों को भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम को और अधिक गहरा करने की प्रेरणा देता है। पढ़ें और अनुभव करें उस दिव्य प्रेम को, जो केवल राम और सीता के बीच ही नहीं, बल्कि हमारे जीवन में भी मौजूद है।
Maa Sita Hai Ye Puchh Rahi Apne Swami Shri Ram Se
माँ सीता है ये पूछ रही,
अपने स्वामी श्री राम से।
ये घोर परीक्षा ली मेरी,
भगवन तूने किस काम से।
मां सिता है ये पूछ रही,
अपने स्वामी श्री राम से।।
एक धोबी के कहने पर तूने,
आश्रम में मुझको भेज दिया,
और अग्नि परीक्षा ली मेरी।
फिर भी विश्वास क्यों ना आया,
नारी अब शिक्षा क्या लेगी।
प्रभु मेरे इस अंजाम से,
मां सिता है ये पूछ रही,
अपने स्वामी श्री राम से।।
मैंने अपना धर्म निभाया है,
इक पतिव्रता नारी होने का।
प्रभु हिरदय आपका हो गया,
पति छोड़ के क्यों संसारी का।
अंतर्यामी होकर भी क्यों,
प्रभु आप रहे अंजान से।
मां सिता है ये पूछ रही,
अपने स्वामी श्री राम से।।
भगवन तेरा राज भी आ गया,
बनवास ये मेरा ना छूटा,
लव कुश जैसे नन्हे बालक से।
जाने किस्मत फिर क्यों रूठा,
मैंने काट लिया अपना जीवन।
श्री राम तुम्हारे नाम से,
मां सिता है ये पूछ रही,
अपने स्वामी श्री राम से।।
अंतिम ये परीक्षा है मेरी,
मुझे अपनी गोद में ले लो माँ,
तेरा ही दिया है ये जीवन।
खुद में ही समा लो धरती माँ,
इतना कहके वो चली गई।
ना रोके रुकी श्री राम से,
मां सिता है ये पूछ रही,
अपने स्वामी श्री राम से।।
माँ सीता है ये पूछ रही,
अपने स्वामी श्री राम से।
ये घोर परीक्षा ली मेरी,
भगवन तूने किस काम से।
मां सिता है ये पूछ रही,
अपने स्वामी श्री राम से।।
माँ सीता के प्रश्न और राम के उत्तर हम सभी को भगवान की अनंत कृपा और भक्ति की शक्ति से जोड़ते हैं। पढ़ें और महसूस करें राम नाम का जादू दुनिया पे छा रहा है और राम नाम अलबेला भजो रे मन भजन की भक्ति में शक्ति का अद्भुत अहसास। श्रीराम और सीता के इस प्रेम में अपना जीवन समर्पित करें और पाएं शांति और सुख की प्राप्ति। जय श्रीराम!
मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile 🚩 हर हर महादेव 🚩