लल्ला की बांटो रे बधाई अवध में श्री राम आये है

अयोध्या में उत्सव का माहौल है, आनंद और हर्षोल्लास की लहर दौड़ पड़ी है क्योंकि लल्ला की बांटो रे बधाई, अवध में श्री राम आए हैं भजन प्रभु श्रीराम के जन्म का शुभ समाचार लेकर आया है। यह भजन हमें उस दिव्य क्षण की याद दिलाता है जब महाराज दशरथ के महल में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। सम्पूर्ण अवध नगरी आनंदमय हो गई, देवता पुष्पवर्षा करने लगे और भक्तों के हृदय में अपार खुशी उमड़ पड़ी।

Lalla Ki Banto Re Badhai Avadh Me Shri Ram Aaye Hai

लल्ला की बांटो रे बधाई,
अवध में श्री राम आये है,
राम आये राम आये राम आये है,
लल्ला की बाँटो रे बधाई,
अवध में श्री राम आये है।1।

राम को सजाया,
केसर तिलक लगाया,
हलवा बना के अपने,
लल्ला को खिलाया,
पलने में खूब झुलाया,
अवध में श्री राम आये है।2।

लल्ला के स्वागत में,
धरती भी झूमे,
भगतो का मनडा भी,
अम्बर को चूमे,
देवो ने दिवाली मनाई,
अवध में श्री राम आये है।3।

भगतो ने बरसो से,
की थी तपस्या,
मंदिर बनाएंगे,
मन में थी इच्छा,
मेहनत संतो की रंग लाइ,
अवध में श्री राम आये है।4।

रघुवर ने अपना,
दरबार लगाया,
राम राज का,
परचम फहराया,
भाग्य सरल का जगाया,
अवध में श्री राम आये है।5।

लल्ला की बांटो रे बधाई,
अवध में श्री राम आये है,
राम आये राम आये राम आये है,
लल्ला की बाँटो रे बधाई,
अवध में श्री राम आये है।6।

श्रीराम का जन्म केवल अयोध्या के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे संसार के लिए कल्याणकारी था। जब-जब राम जी अवतरित होते हैं, भक्तों के जीवन में उजियारा भर जाता है। यदि यह भजन आपके हृदय में श्रीराम जन्मोत्सव की उमंग भर रहा है, तो आप अवधपुरी में दीप जले है सिया संग मेरे राम चले है, अयोध्या के राजा राम अयोध्या में आ गए, छोटे से ये राम लला मेरे अंगना में डोले रे, और राम लला जब आएँगे खुल जायेंगे सोए भाग मेरे जैसे अन्य भजन और लेख भी पढ़ सकते हैं। 🚩 जय श्रीराम! 🚩

Leave a comment