Jindagi Bekar hai Ye Duniya Asar Hai
ज़िन्दगी बेकार है,
ये दुनिया असार है,
जिसने लिया राम नाम…
उसी का बेडा पार है,
उसी का बेडा पार है।।
इस दुनिया में खोज के देखा,
माया के सब बन्दे हो,
माया के सब बन्दे हो,
स्वारथ के सब बन्दे देखे,
तबियत के सब गंदे हो…
अपनी सगी ना नार है,
ना पुत्र रिश्तेदार है,
जिसने लिया राम नाम,
उसी का बेडा पार है।
जिंदगी बेकार है,
ये दुनिया असार है,
जिसने लिया राम नाम…
उसी का बेडा पार है,
उसी का बेडा पार है।।
भोग विलास ये खाना पीना,
पशुओ में भी होता है,
पशुओ में भी होता है,
ज्ञान अधिक है पास में तेरे,
पाप बिज क्यूँ बोता है…
पाप बिज क्यूँ बोता है,
चाहे जो उद्धार है,
सच्चा तेरा यार है,
जिसने लिया राम नाम,
उसी का बेडा पार है।
जिंदगी बेकार है,
ये दुनिया असार है,
जिसने लिया राम नाम…
उसी का बेडा पार है,
उसी का बेडा पार है।।
झूठ कपट से माया जोड़ी,
महल बनाया रहने को,
महल बनाया रहने को,
धन दोलत भी खूब कमाया,
अपना अपना कहने को…
अपना अपना कहने को,
जाता मुठ्ठी झार है,
ना कोई ठेकेदार है,
जिसने लिया राम नाम,
उसी का बेडा पार है।
ज़िन्दगी बेकार है,
ये दुनिया असार है,
जिसने लिया राम नाम…
उसी का बेडा पार है,
उसी का बेडा पार है।।

मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile