Jara Dhire Dhire Gadi Hanko Mre Ram Gadi Wale
जरा धीरे धीरे गाड़ी हांको,
मेरे राम गाड़ी वाले…
जरा हलके गाड़ी हांको,
मेरे राम गाड़ी वाले…
जरा हौले हौले गाड़ी हांको,
मेरे राम गाड़ी वाले।।
है जी गाड़ी म्हारी रंग रंगीली,
पहिया है लाल गुलाल,
गाड़ी म्हारी रंग रंगीली…
पहिया है लाल गुलाल,
हाकण वाली छेल छबीली,
बैठण वालो राम…
रे भैया धीरे धीरे गाड़ी हांको,
मेरे राम गाड़ी वाले।।
है जी गाड़ी अटकी रेत में,
म्हारी मजल पड़ी है दूर,
गाड़ी अटकी रेत में…
मेरी मजल पड़ी है दूर,
धर्मी धर्मी पार उतर गया,
पापी चकना चूर…
रे भैया धीरे धीरे गाड़ी हांको,
मेरे राम गाड़ी वाले।।
है जी देस देस का वेद बुलाया,
लाया जड़ी और बूटी,
देस देस का वेद बुलाया,
लाया जड़ी और बूटी…
जड़ी बूटी तेरे काम ना आई,
जब राम के घर की टूटी,
धीरे धीरे गाड़ी हांको…
मेरे राम गाड़ी वाले।।
है जी चार जणा मिल माथे उठायो,
बाँधी कांठ की घोड़ी,
चार जणा मिल माथे उठायो,
बाँधी कांठ की घोड़ी…
ले जाके मरघट पे रखदि,
फूंक दीन्ही जस होरी…
रे भैया धीरे धीरे गाड़ी हांको,
मेरे राम गाड़ी वाले।।
बिलख बिलख कर तिरिया रोवे,
बिछड़ गई मेरी जोड़ी,
बिलख बिलख कर तिरिया रोवे,
बिछड़ गई मेरी जोड़ी…
कहे कबीर सुनो भई साधु,
जिन जोड़ी तीन तोड़ी…
रे भैया धीरे धीरे गाड़ी हांको,
मेरे राम गाड़ी वाले।।
जरा धीरे धीरे गाड़ी हांको,
मेरे राम गाड़ी वाले…
जरा हलके गाड़ी हांको,
मेरे राम गाड़ी वाले…
जरा हौले हौले गाड़ी हांको,
मेरे राम गाड़ी वाले।।

मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile