हम कसम राम की खाते हैं, मंदिर तो वहीं बनवाएंगे भजन राम के प्रति श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत उदाहरण है। इस भजन में भक्त अपने मन की दृढ़ता और विश्वास को व्यक्त करता है कि राम के चरणों में ही सुख और शांति का रास्ता है। यह भजन भगवान राम के मंदिर के निर्माण के लिए संकल्प और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है। इस भजन को पढ़ें और राम के चरणों में अपने जीवन को समर्पित करें।
Hum Kasam Ram Ki Khate Hai Mandir To Vahi Banvayenge
हम कसम राम की खाते है,
मंदिर तो वहीँ बनवाएंगे।
नासमझो को समझाते है,
मंदिर तो वहीँ बनवाएंगे।।
अब हर हिन्दू को जगाना है,
तन मन और धन से लगाना है।
हम किसी से ना घबराते है,
मंदिर तो वहीँ बनवाएंगे।
हम कसम राम की खातें है,
मंदिर तो वहीँ बनवाएंगे।।
हम राम शरद की क़ुरबानी,
को भूल कभी ना पायेंगे।
उनकी बातें दोहराते है,
मंदिर तो वहीँ बनवाएंगे।
हम कसम राम की खातें है,
मंदिर तो वहीँ बनवाएंगे।।
हर हिन्दू का है ये अधिकार,
जो आगे आये ना है धिक्कार।
हम किसी से ना घबराते है,
मंदिर तो वहीँ बनवाएंगे।
हम कसम राम की खातें है,
मंदिर तो वहीँ बनवाएंगे।।
गैरो की ये जागीर नहीं,
अब हमरे मन में धीर नहीं।
दुश्मन को ये बतलाते है,
मंदिर तो वहीँ बनवाएंगे।
हम कसम राम की खातें है,
मंदिर तो वहीँ बनवाएंगे।।
हर हिन्दू का है ये सपना,
अधिकार मिले हमको अपना।
ये सोच के हम हर्षाते है,
मंदिर तो वहीँ बनवाएंगे।
हम कसम राम की खातें है,
मंदिर तो वहीँ बनवाएंगे।।
श्री राम से जिसको प्यार नहीं,
उसे जीने का अधिकार नहीं।
इस ‘श्याम’ की दिल की बताते है,
मंदिर तो वहीँ बनवाएंगे।
हम कसम राम की खातें है,
मंदिर तो वहीँ बनवाएंगे।।
हम कसम राम की खाते है,
मंदिर तो वहीँ बनवाएंगे।
नासमझो को समझाते है,
मंदिर तो वहीँ बनवाएंगे।।
हम कसम राम की खाते हैं, मंदिर तो वहीं बनवाएंगे भजन हमें यह सिखाता है कि राम के प्रति समर्पण और भक्ति में ही जीवन की सच्ची शक्ति और सुकून है। यह भजन भगवान राम के मंदिर के निर्माण के आह्वान से हमें प्रेरित करता है। राम की भक्ति को और गहरे से समझने के लिए आप राम के अन्य भजनों को भी पढ़ें, जैसे राम का नाम अलबेला, राम से बड़ा राम का नाम, राम सिया राम से नयनाभिरामा से कह देना मेरा प्रणाम, और राम नाम का जादू दुनिया पे छा रहा है। जय श्रीराम!

मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile