जब भी श्रीराम का नाम लिया जाता है, तो भक्तों के हृदय में भक्ति की लहर दौड़ पड़ती है। एक बार तो हाथ उठा लो प्रभु श्री राम के लिए भजन हमें प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान करने और उनकी भक्ति में डूब जाने का आह्वान करता है। यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि एक भक्त का आह्वान है कि हम अपने संकोच को त्यागकर राम जी की भक्ति में पूर्ण रूप से समर्पित हो जाएं। जब हम प्रभु के लिए श्रद्धा से हाथ उठाते हैं, तो वह प्रेम और आशीर्वाद की वर्षा करते हैं।
Ek Bar To Hath Utha Lo Prabhu Shri Ram Ke Liye
मेरे हृदय में बसने वाले,
भगवान के लिए,
एक बार तो हाथ उठा लो,
प्रभु श्री राम के लिए।1।
गुरुकुल से शिक्षा पाकर,
बचपन में ताड़का मारी,
ऋषि मुनि का हवन कराया,
वह बन गए थे धनुर्धारी,
दशरथ जी के उस लाला के,
अभिमान के लिए,
एक बार तो हाथ उठालो,
प्रभु श्री राम के लिए।2।
गुरु विश्वामित्र के संग में,
गए जनकपुरी रघुराई,
जहां संग सुशोभित हो गई,
जगजननी सीता माई,
शिव धनुष को पल में तोड़ा,
जनक सम्मान के लिए,
एक बार तो हाथ उठालो,
प्रभु श्री राम के लिए।3।
फिर राजतिलक को लेकर,
ऐसा तूफान है आया,
विधना ने रचकर माया,
श्री राम को वन है पठाया,
तो पिताश्री के प्रण के,
उस मान के लिए,
एक बार तो हाथ उठालो,
प्रभु श्री राम के लिए।4।
फिर कालचक्र ने प्रभु पर,
ऐसा है चक्र चलाया,
माता सीता को रावण,
लेकर है लंका सिधाया,
फिर ‘सचिन’ कहे रावण के,
मरण कल्याण के लिए,
एक बार तो हाथ उठालो,
प्रभु श्री राम के लिए।5।
मेरे हृदय में बसने वाले,
भगवान के लिए,
एक बार तो हाथ उठा लो,
प्रभु श्री राम के लिए।6।
भक्ति में सिर झुकाना ही नहीं, बल्कि कभी-कभी श्रद्धा से हाथ उठाना भी आवश्यक होता है। जब भी हम सच्चे मन से श्रीराम का नाम लेते हैं, वे हमारे हर संकट को हर लेते हैं। यदि यह भजन आपके मन में श्रीराम के प्रति और अधिक प्रेम उत्पन्न कर रहा है, तो आप राम का गुणगान करिए, राम जी के शरण में चले आइए, सनातन बना जगत की शान, और भगवान को करने पार भगत की नाव चली जैसे अन्य भजन और लेख भी पढ़ सकते हैं। ???? जय श्रीराम! ????

मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile