यह भजन हनुमान जी की अपार शक्ति और साहस को दर्शाता है। पाताल की यात्रा करके हनुमान जी ने न केवल अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया, बल्कि राक्षसों का वध करके भगवान राम की विजय को सुनिश्चित किया। इस भजन में हनुमान जी की वीरता और उनके द्वारा किए गए अद्भुत कार्यों का बखान किया गया है, जो हमें विश्वास दिलाता है कि अगर हमारे साथ हनुमान जी का आशीर्वाद है, तो कोई भी मुश्किल असंभव नहीं।
Patal Vijay Karke Aaye Ulte Hanuman Ji Bhajan Lyrics
उलट पलट कर दी लंका,
वीर बलवान जी,
पाताल विजय करके आए,
उल्टे हनुमान जी,
जय जय श्री राम की,
जय हनुमान की।1।
इंदौर उज्जैन के ही बीच,
नगर इक प्यारा,
नाम सांवेर उस नगर का,
है बड़ा न्यारा,
यहां सांवेर में ही,
उल्टे हनुमान बसे,
हुए पाताल विजय,
मेरे हनुमान कैसे,
रूप यहां बजरंग का,
करता हैरान जी,
पाताल विजय करके आये,
उल्टे हनुमान जी,
जय जय श्री राम की,
जय हनुमान की।2।
अहिरावण महिरावण,
दैत्य ऐसे मिले,
राम लक्ष्मण को वो,
पाताल छल से लेके चले,
राम लक्ष्मण के पीछे,
बनके उनकी ढाल चलें,
यही से उलटे होकर,
बजरंग पाताल चले,
नाम तभी हुआ इनका,
उल्टे हनुमान जी,
पाताल विजय करके आये,
उल्टे हनुमान जी,
जय जय श्री राम की,
जय हनुमान की।3।
दोनों दानव को ही,
पाताल जाके मार दिया,
राम लक्ष्मण को उनके,
बंधन से मुक्त किया,
तीनों ही लोक हनुमान की,
जय कार करें,
इसी खुशी में हनुमान,
अष्टमी भी मने,
इनके जैसा सेवक ना,
दूजा महान जी,
पाताल विजय करके आये,
उल्टे हनुमान जी,
जय जय श्री राम की,
जय हनुमान की।4।
काम मुश्किल से भी मुश्किल,
सभी आसान करें,
जो कोई भी ना कर सके,
वो हनुमान करे,
करे जो भक्ति मन से,
इन पर विश्वास करें,
मिटा के कष्ट उनके,
बाबा पूरी आस करें,
सारे जग में ऊंची,
‘जयंत’ इनकी शान जी,
पाताल विजय करके आये,
उल्टे हनुमान जी,
जय जय श्री राम की,
जय हनुमान की।5।
उलट पलट कर दी लंका,
वीर बलवान जी,
पाताल विजय करके आए,
उल्टे हनुमान जी,
जय जय श्री राम की,
जय हनुमान की।6।
हनुमान जी की शक्ति और साहस का कोई अंत नहीं। उनकी हर एक कृति हमें यह सिखाती है कि जीवन में आने वाली किसी भी कठिनाई का सामना हम विजय के साथ कर सकते हैं। इस भजन के माध्यम से हमें यह याद दिलाया जाता है कि अगर हम सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा और भक्ति करते हैं, तो हमारी हर मुश्किल हल हो सकती है। हनुमान जी की कृपा से हम भी हर बाधा को पार कर सकते हैं।