नाम लेगा जो बजरंगबली का, कष्ट जीवन के सारे कटेंगे भजन हनुमान जी की भक्ति और उनके नाम के अद्भुत प्रभाव को दर्शाता है। यह भजन हमें यह विश्वास दिलाता है कि जो भी सच्चे मन से बजरंगबली का स्मरण करता है, उसके जीवन के सभी दुख-दर्द और कष्ट स्वतः ही दूर हो जाते हैं। यह भजन हमें उनकी भक्ति के मार्ग पर चलने और निडरता से जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
Naam Lega Jo Bajarangbali Ka Kasht Jeevan Ke Sare Katenge
नाम लेगा जो बजरंगबली का,
कष्ट जीवन के सारे कटेंगे।1।
नाम हनुमान का जो भजेगा,
उसका दुनिया में डंका बजेगा,
नाम के इनकी फेरे रोज माला,
उसके दुख दर्द सारे मिटेंगे,
नाम लेगा जों बजरंगबली का,
कष्ट जीवन के सारे कटेंगे।2।
है हनुमान धन धान्य दाता,
जोड़ लो इनकी भक्ति से नाता,
बन गया जो भी इनका दीवाना,
उसको हर पल सहारे मिलेंगे,
नाम लेगा जों बजरंगबली का,
कष्ट जीवन के सारे कटेंगे।3।
जब हनुमान करते है मंगल,
फिर ना होता कभी भी अमंगल,
पड़ लो हनुमान जी की चालीसा,
गम के बादल तुम्हारे छटेंगे,
नाम लेगा जों बजरंगबली का,
कष्ट जीवन के सारे कटेंगे।4।
नाम लेगा जो बजरंगबली का,
कष्ट जीवन के सारे कटेंगे।5।
जब भी जीवन में कोई समस्या आए, जब भी हृदय किसी डर या चिंता से भर जाए, तो बस हनुमान जी का नाम स्मरण करना ही पर्याप्त है। “नाम लेगा जो बजरंगबली का, कष्ट जीवन के सारे कटेंगे” यह केवल एक भजन नहीं, बल्कि एक अनमोल सत्य है, जिसे जिसने भी अपनाया, उसके जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन आए।