भगवान गणेश जी की महिमा अपरंपार है। वे बुद्धि, समृद्धि और शुभ कार्यों के दाता हैं। मोरे गणपति गणेश करो कृपा भजन में भक्त अपनी श्रद्धा और विनम्रता के साथ गणेश जी से कृपा की याचना करता है। यह भजन हमें आध्यात्मिक शांति और सकारात्मकता से भर देता है। इसे करें और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें।
More Ganpati Ganesh Karo Kirpa Lyrics
दोहा –
मेरा मुझ में कुछ नहीं,
जो कुछ है सब तोय,
तेरा तुझको सौंप दूँ,
प्रभु क्या लागे है मोय।
मोरे गणपति गणेश करो किरपा,
मोरे राजा महाराजा करो किरपा,
किरपा करो महाराज गजानन,
माँ गौरा के लाल,
गजानन किरपा,
मोरे गणपति गणेश करों किरपा
मोरे राजा महाराजा करो किरपा।।
माँ गौरा के लाल हो प्यारे,
शंकर जी की आंखों के तारे,
सबसे पहले तुम को मनाएं,
तुम जो मानो तो गजब हुई जाए,
करो किरपा,
मोरे गणपति गणेश करों किरपा,
मोरे राजा महाराजा करो किरपा।।
लाल सिंदूर चढ़े गजमुख को,
मूषक की है सवारी,
तेरे दर्शन करने बाबा,
ये दुनिया सब आई,
सब लाए फूलों की माला,
सब लाए फूलों की माला,
मैं आया हूँ खाली बाबा मेरे,
करो किरपा,
मोरे गणपति गणेश करों किरपा,
मोरे राजा महाराजा करो किरपा।।
मैं नहीं जानू पूजा तेरी,
सुन लेना ओ बाबा मेरी,
बार ही बार करूँ मैं विनती,
सुन लेना एक बार ओ बाबा मेरी,
करो किरपा,
मोरे गणपति गणेश करों किरपा,
मोरे राजा महाराजा करो किरपा।।
मोरे गणपति गणेश करों किरपा,
मोरे राजा महाराजा करो किरपा,
किरपा करो महाराज गजानन,
माँ गौरा के लाल,
गजानन किरपा,
मोरे गणपति गणेश करों किरपा
मोरे राजा महाराजा करो किरपा।।
गणपति बप्पा की कृपा से हर विघ्न दूर हो जाता है और जीवन में मंगलकारी ऊर्जा का संचार होता है। यदि यह भजन आपके मन को शांति और भक्ति से भर गया हो, तो “गणपति के गुण गाते चलो”, “रिद्धि सिद्धि के दाता तुमसे गए देवता हार”, “हे गणपति गजानन मेरे द्वार तुम पधारो”, “गजानंद गौरी जी के लाला मेरी महफिल में आ जाना” जैसे अन्य भक्तिमय भजनों को भी करें और बप्पा की भक्ति में रम जाएं। गणपति बप्पा मोरया! ????????