मैया दइयो हमें वरदान कि आये तोरे दरसन को लिरिक्स

भक्त की सबसे बड़ी साधना माँ के दर्शन पाना होता है। मैया दइयो हमें वरदान कि आये तोरे दरसन को भजन में भक्त की वही प्रार्थना सुनाई देती है, जिसमें वह माँ से वरदान मांगता है कि जीवनभर उसे उनके दर्शन का सौभाग्य मिलता रहे। यह भजन माँ के प्रति श्रद्धा और उनके कृपा-दर्शन की महिमा को उजागर करता है।

Maiya Daiyo Hame Vardan Ki Aaye Tore Darsan Ko

मैया दइयो हमें वरदान,
कि आये तोरे दरसन को।1।

मैं दुखयारी मैया मोरो,
दुःख न कोउ जाने,
गोद भरो मोरी मैया,
मारे सास ननदिया ताने,
घर आई जा कहाँ की बाँझ,
कि आये तोरे दरसन को,
मैया दइयो हमे वरदान,
कि आये तोरे दरसन को।2।

बात छुपी न तुमसें कोनऊ,
तुम सब जानन हारी,
सबकी करो सहाय कि मैया,
तुम हौ जगत महतारी,
मैया हम हैँ तुम्हारे लाल,
कि आये तोरे दरसन को,
मैया दइयो हमे वरदान,
कि आये तोरे दरसन को।3।

बड़ी दूर से आये मैया,
तोरे दरस के लाने,
सबकी मुरादें पूरी करदो,
दुःखिया जो मन मांगें,
मैया दइयो दया को दान,
कि आये तोरे दरसन को,
मैया दइयो हमे वरदान,
कि आये तोरे दरसन को।4।

मैया दइयो हमें वरदान,
कि आये तोरे दरसन को।5।

माँ दुर्गा की कृपा से ही भक्त का जीवन सफल होता है और उसे सच्चा आनंद प्राप्त होता है। “मैया दइयो हमें वरदान कि आये तोरे दरसन को” भजन में यही अटूट भक्ति झलकती है। यदि यह भजन आपको माँ की भक्ति में लीन कर रहा है, तो “[मैं बेटा तू माता हमारा जन्म जन्म का साथ]” जैसे अन्य भक्तिमय भजन भी अवश्य सुनें और माँ की कृपा प्राप्त करें। जय माता दी! ????✨

Leave a comment