कलयुग में बाबा तेरा जोर है पकड़ो ना हाथ कमजोर है

कलयुग में जब जीवन कठिनाइयों से घिर जाता है और मनुष्य को अपने संघर्षों का सामना करना कठिन लगने लगता है, तब केवल श्याम बाबा का सहारा ही उसे मार्ग दिखाता है। कलयुग में बाबा तेरा जोर है, पकड़ो ना हाथ कमजोर है भजन इसी सच्चाई को दर्शाता है कि इस युग में श्याम ही वह शक्ति हैं, जो भक्तों को संभालते हैं और हर मुश्किल से उबारते हैं। जब कदम लड़खड़ाने लगते हैं, तो बाबा का हाथ थाम लेना ही सच्चा समाधान होता है। आइए, इस भजन को पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में डूब जाएं।

Kalyug Me Baba Tera Jor Hai Pakado Na Hath Kamjor Hai

कलयुग में बाबा तेरा जोर है,
पकड़ो ना हाथ कमजोर है,
हारे का तू ही तो सहारा है,
सारी दुनिया में यही शोर है,
कलयुग मे बाबा तेरा जोर हैं,
पकड़ो ना हाथ कमजोर है।।1।।

सुनकर के मैं भी दर पे आया हूँ,
बेटा क्या तेरा मैं पराया हूँ,
तेरे सिवा ना कोई और है,
पकड़ो ना हाथ कमजोर है,
कलयुग मे बाबा तेरा जोर हैं,
पकड़ो ना हाथ कमजोर है।।2।

कांटे बिछे है मेरी राहों में,
भरलो ना बाबा अपनी बाहों में,
नैया का ना ही मेरी छोर है,
पकड़ो ना हाथ कमजोर है,
कलयुग मे बाबा तेरा जोर हैं,
पकड़ो ना हाथ कमजोर है।।3।

किस्मत का ताला मेरा खोलेगा,
‘श्याम’ भी सारे जग से बोलेगा,
तेरे जैसा ना कोई और है,
पकड़ो ना हाथ कमजोर है,
कलयुग मे बाबा तेरा जोर हैं,
पकड़ो ना हाथ कमजोर है।।4।

कलयुग में बाबा तेरा जोर है,
पकड़ो ना हाथ कमजोर है,
हारे का तू ही तो सहारा है,
सारी दुनिया में यही शोर है,
कलयुग मे बाबा तेरा जोर हैं,
पकड़ो ना हाथ कमजोर है।।5।

श्याम बाबा अपने हर भक्त का हाथ थामते हैं और उसे कभी अकेला नहीं छोड़ते। जो भी सच्चे मन से उन्हें पुकारता है, वे उसकी नैया पार लगा देते हैं। इसी विश्वास को श्याम पे रख विश्वास, वो पार लगाएगा, हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, विश्वास है तो सहारा मिलेगा, बाबा पे विश्वास होना चाहिए जैसे भजनों में भी महसूस किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और अपने जीवन को श्याम बाबा की कृपा से संवार लें। जय श्री श्याम! 🙏💛

Share

Leave a comment