भोलेनाथ की कृपा से ही भाग्य बदलता है और जीवन का हर कष्ट दूर हो जाता है। किस्मत को मेरी आज बना क्यों नहीं देते भजन में भक्त की व्याकुलता और भोलेनाथ से अनुग्रह की प्रार्थना झलकती है। यह भजन हमें सिखाता है कि जब महादेव प्रसन्न होते हैं, तो किस्मत का हर बंद दरवाजा अपने आप खुल जाता है। आइए, इस भावपूर्ण भजन के माध्यम से शिव की महिमा का गुणगान करें।
Kismat Ko Meri Aaj Banaa Kyon Nahin Dete Lyrics
किस्मत को मेरी आज,
बना क्यों नहीं देते।
बालक जो समझते हो तो,
अपना जो समझते हो तो।
बता क्यों नहीं देते,
किस्मत को मेरीं आज।
बना क्यों नहीं देते।।
जब दर पर बुलाया है मुझे,
तुमने भी भोले।
जब अपना बनाया है मुझे,
तुमने भी भोले।
जब दर पर बुलाया है मुझे,
तुमने भी बोले।
हर गम को मेरे आज,
मिटा क्यों नहीं देते।
किस्मत को मेरीं आज,
बना क्यों नहीं देते।।
हरसोला में तेरा प्रभु,
दरबार है न्यारा।
भटके हुए इंसान को,
दिया तुमने सहारा।
हरसोला में तेरा प्रभु,
दरबार है न्यारा।
बिगड़ी को मेरी आज,
बना क्यों नहीं देते।
किस्मत को मेरीं आज,
बना क्यों नहीं देते।।
गर तुम ना सुनोगे तो,
मेरी कौन सुनेगा।
ये ‘विशाल’ प्रभु आपकी,
चौखट पर मरेगा।
गर तुम ना सुनोगे तो,
मेरी कौन सुनेगा।
नैया को मेरी पार,
लगा क्यों नहीं देते।
किस्मत को मेरीं आज,
बना क्यों नहीं देते।।
किस्मत को मेरी आज,
बना क्यों नहीं देते।
बालक जो समझते हो तो,
अपना जो समझते हो तो।
बता क्यों नहीं देते,
किस्मत को मेरीं आज।
बना क्यों नहीं देते।।
भोलेनाथ अपने भक्तों की पुकार कभी अनसुनी नहीं करते, वे सच्चे मन से की गई प्रार्थना को जरूर स्वीकारते हैं। अगर आप भी शिव कृपा से अपना भाग्य संवारना चाहते हैं, तो भोलेनाथ तुम्हारा भोलापन , भरोसा महाकाल का , मेरे शंकर भोले भाले बेड़ा पार लगाते हैं , और जो शिव भोले की भक्ति में रम जाएगा जैसे भजनों को करें और महादेव की कृपा का अनुभव करें। ????????