Khatu Shyam Ji Status : भक्ति से भरे अनमोल शब्द

आज के डिजिटल युग में खाटू श्याम जी स्टेटस के जरिए भक्त अपने भावों को व्यक्त करते हैं और बाबा श्याम के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाते हैं। चाहे खुशी का पल हो या कठिनाई का समय, Khatu Shyam Ji Status हमें हर स्थिति में सकारात्मकता और ऊर्जा प्रदान करते हैं।

अगर आप भी अपने व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाबा Khatu Shyam Ji Ke Status शेयर करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां आपको मिलेंगे सबसे प्रेरणादायक और भक्ति से ओतप्रोत खाटू श्याम जी स्टेटस जो आपके दिल को सुकून से भर देंगे-

Khatu Shyam Ji Status List

मिल जाए तेरी चौखट मेरे बाबा बस एक आखरी अरमान मांगती हु,
पड़ी रहु तेरे दिल के किसी भी कोने में में जीवन भर का वरदान मांगती हू।

रोती हुईं आँखो को तेरा दीदार चाहिए मेरे बाबा मेरे सवारियाँ,
हमें तो बस जीवन भर तेरी चौखट और तेरा प्यार चाहिए।

साँसो में बसते हो,
सीने में धड़कते हो।
मंद मुस्कान में सवारियाँ,
तुम बहुत अच्छे लगते हो।

तुम यकीन तो रखो सवारियाँ पर,
वो बेहतर से भी बेहतरीन देते है.

श्याम सौंप दिया इस जीवन का,
सब भार तुम्हारे हाथों में।
है जीत तुम्हारे हाथों,
है हार तुम्हारे हाथों।

राहों में खाटू नगरी के बनके मुसाफिर,
जब चला मैं तेरी लगन में।
सहपथिक से जब भी पुछा तेरे बारे में,
बोले तू जल में, तू थल में, तू नील गगन में।

नाम ले लो श्याम का,
काम हमेशा आयेगा।
बाकी सारा इस धरा का,
यहीं धरा रह जायेगा।

सब साथ छोड़ दे बाबा तो हमें कोई गम नहीं,
बस तुम मेरा साथ कभी नही छोड़ना क्योंकि तेरे बिना हम नहीं।

श्याम का दिया हमें सब कबूल है,
मेरे श्याम के रहते हुये चिंता करना फिजूल है।
आयेगी मुसीबत भी तो मेरा श्याम उसे टालेगा,
हम श्याम के ही भक्त है हमें श्याम ही संभालेगा।
जय श्री श्याम

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी।
ये रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली,
मुबारक हो आपको रंग भारी होली।

होके समर्पित भाव से जो,
मेरे श्याम को पूजता है।
मेरा साँवरा सलौना श्याम,
खुद ऐसे भक्तों को ढूँढता है…

सूरत ऐसी सब गुलामी करें,
कदम ऐसे की फरिश्ते चूमा करें।
और जिसने एक नजर देखा तुझे,
वो होके दीवाना खाटू की गलियों में घूमा करें।
जय श्री श्याम

जब से तेरी नजर हम पर हो गई है
सारे जमाने को ये खबर हो गयी है,
आये थे तेरे दर पर हम दीन बन कर
आज शंहनशाहों जैसी कदर हो गयी है…
जय श्री श्याम

नयनों में छुपे रहना,
सांसो में बसे रहना।
अरदास मेरी कान्हा,
तुम साथ सदा रहना।
जय श्री श्याम

बाबा तेरी नज़र की दरकार है
बाकी सब तो बेकार है
रख दे जो हाथ तू सर पर
तो मेरा बेड़ा पार है…

तारणहार तुम हो मेरे पालनहार,
तुम हो क्यों हाथ पसारूँ किसी और के आगे साँवरे,
जब हारे के सहारे तुम हो,
मैं दास तुम्हारा और म्हारे तुम हो।

कैसे कह दूँ इस पागल की
हर दुआ बेअसर हो गई,
मैं जब जब भी रोया
मेरे खाटू वाले को खबर हो गई।
जय श्री श्याम

सबकी यादें एक तरफ लेकिन मेरे बाबा की यादें सबसे अलग.. जय श्री श्याम

जाना है मुझे वहाँ पे जहाँ,
मेरे श्याम की खुशबू आये,
चलना है उस राह पे,
जो मेरे श्याम से मिलाए
नहीं मेरा कोई अस्तित्व,
मेरे श्याम ही मुझसे समाए
तो उन्ही का दीवाना हूँ,
एक वही नाम सुहाए।

मेरे पाँव में घुँघरू बांध दो,
मैं नच नच जाऊं खाटूधाम।
मीरा जैसे हो गयी दीवानी,
लोग कहे मुझे पगली सरे आम।

इतना क्या कम है उपकार तेरा,
इज्जत की रोटी खाता परिवार मेरा।
कैसे भुलुंगा ये एहसान तेरा,
हाथ किसी के आगे फैला न मेरा।

श्याम तेरी मेरी प्रीत पुरानी,
यहां शक की ना गुंजाइश है।
रखना हमेशा तेरे चरणों में ही,
बस छोटी सी ये फरमाइश है।

वे तैरते-तैरते डूब गये
जिन्हे खुद पर गुमान था।
और वो डूबते-डूबते तर गये
जिन पर तू मेहरबान था।

सावरे से दिल तू लगा के देख,
हालेदिल श्याम को तू सूना के देख।
साथ देता है सदा ये हारे का,
तू एक बार तो इसे राजदार बना के देख।

खाटू वाले श्याम दया बरसा देना
हम सब है नादान हमें अपना लेना,
पूजा वंदन नाथ हमें कुछ नहीं आवे
प्रेमी सेवक श्याम रंग में रंग जावे।

बाबा श्याम से मिलने का
समय अब नजदीक आ रहा है,
लगता है मन को ऐसा
जैसे खाटू में बैठा बाबा श्याम बुला रहा है।

यह साँवरे का दरबार है, यहाँ मनमानी नही होती
यह बात भी पक्की है कि यहाँ, कोई परेशानी नहीं होती,
कुछ तो बात होगी, मेरे साँवरे सरकार में
वरना यूँही दुनिया इनकी, दीवानी नही होती।

बाबा श्याम की भक्ति में डूबे भक्त हमेशा उनकी कृपा से जुड़े रहना चाहते हैं, और Khatu Shyam Status उनके लिए भक्ति को शब्दों में व्यक्त करने का सबसे सुंदर माध्यम है। अगर आपको यह स्टेटस पसंद आए, तो इन्हें अपने प्रियजनों के साथ साझा करें और अपने सोशल मीडिया पर बाबा श्याम की महिमा को फैलाएं।

अगर आप Khatu Shyam Shayari, Khatu Shyam Bhajan, या Khatu Shyam Chalisa की तलाश में हैं, तो हमारे अन्य लेखों को जरूर पढ़ें। बाबा श्याम की कृपा से हर भक्त का जीवन सुख-समृद्धि से भरा रहे! जय श्री श्याम।

Leave a comment