श्याम कृपा भजन

श्याम कृपा भजन एक ऐसा मधुर संकीर्तन है, जो हमें खाटू श्याम जी की असीम कृपा का अनुभव कराता है। जब जीवन में कठिनाइयाँ आती हैं, तब श्याम बाबा की भक्ति हमें संबल देती है। इस भजन में श्याम जी की दयालुता और भक्तों पर उनकी अपार कृपा का वर्णन किया गया है, जिससे मन श्रद्धा और भक्ति से भर जाता है। आइए, इस सुंदर भजन को गाकर या पढ़कर खाटू नरेश की कृपा का अनुभव करें।

Shyam Kripa Bhajan

कुछ उपाय जीवन में आजमां कर देखिए
श्याम कृपा को आसानी से पाकर देखिए

कभी किसी की मजबूरी में मत हंसना तुम प्यारे
गर्दिश के भी दिन आते हैं कभी चमकते तारे
रोते बच्चे को इक बार हंसाकर देखिए
श्याम कृपा को आसानी से पाकर देखिए

व्यर्थ है छप्पन भोग की थाली श्याम के लिए सजाना,
भरे पेट को खिला के भोजन झूठा अहम दिखाना,
इक रोटी असली भूखे को खिलाकर देखिए
श्याम कृपा को आसानी से पाकर देखिए

श्याम को ना श्रृंगार हार फूलों की कोई चाहत
खुद से भी जो हार गया वो देता उनको राहत
भटके हुए को रास्ता दिखाकर देखिए
श्याम कृपा को आसानी से पाकर देखिए

झूठ प्रपंच से बचके समय कुछ अपने लिए निकालो
घर परिवार की जिम्मेदारी सबसे पहले संभालो
मां बाप के पैरों को वैभव दबाकर देखिए
श्याम कृपा को आसानी से पाकर देखिए

खाटू श्याम जी की कृपा अपार है, जो भक्त सच्चे मन से उन्हें पुकारता है, उसकी झोली खुशियों से भर जाती है। “श्याम कृपा” भजन के माध्यम से हम बाबा के प्रेम और आशीर्वाद को महसूस कर सकते हैं। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो श्याम तेरी बंसी, खाटू वाले श्याम, श्याम धणी की महिमा, और मेरे श्याम का दरबार भी जरूर पढ़ें और श्याम जी की भक्ति में लीन हों।

Leave a comment