जब जीवन में हर ओर अंधकार छा जाता है, तब श्याम बाबा की कृपा ही एकमात्र सहारा बनती है। श्याम धणी की कृपा भजन हमें यह एहसास कराता है कि उनकी अपार कृपा से हर संकट टल जाता है, हर दुःख समाप्त हो जाता है और भक्त के जीवन में शांति और सुख का संचार होता है। आइए, इस भजन को पढ़कर उनकी कृपा का स्मरण करें।
Shyam Dhani Ki Kripa
श्याम धणी की कृपा से सब,
अच्छा ही अच्छा होएगा,
बाबा श्याम हमारा ,बाबा श्याम हमारा,
बाबा श्याम हमारा मेरे हर पल संग में होएगा,
श्याम धणी की कृपा ………
ये दुनियाँ तो मतलब की है बाबा श्याम हमारा है,
हार के जो भी खाटू आता,
बनता उसका सहारा है,
हार के मैं भी आई ,हार के मैं भी आई,
हार के मैं भी आई बाबा,
जीत दिला के छोड़ेगा,
श्याम धणी की कृपा……..
चलते चलते इक दिन बाबा,
हम भी खाटू आएंगे,
रींगस से पैदल चल कर के,
हम भी निशान उठाएंगे,
संग संग चलेगा श्याम हमारे,संग संग चलेगा श्याम हमारे,
संग संग चलेगा श्याम हमारे,
कभी भी साथ ना छोड़ेगा,
श्याम धणी की कृपा …….
कहे अमित तू अब चल खाटू,
क्या रखा इस दुनियां में,
खुशी भी गाती श्याम की महिमा,
तू भी गाले मस्ती में,
कलयुग का ये देव निराला,कलयुग का ये देव निराला,
कलयुग का ये देव निराला,
अंग संग मेरे होएगा ,
श्याम धणी की कृपा……..
खाटू श्याम जी की कृपा असीमित और अपरंपार है। वे अपने हर भक्त पर प्रेम बरसाते हैं और उन्हें हर कष्ट से मुक्ति दिलाते हैं। यह भजन हमें उनकी अनंत कृपा का एहसास कराता है और हमें उनके चरणों में पूर्ण समर्पण की प्रेरणा देता है। श्याम प्रेम की इस अनुभूति को और गहरा करने के लिए आप “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा”, “खाटू वाले का दरबार निराला है”, “तेरी रे मर्जी खाटू वाले” और “श्याम नाम लेता जाओ” जैसे अन्य भजनों को पढ़कर अपनी भक्ति को और मजबूत कर सकते हैं। जय श्री श्याम!