खुली है किस्मत जब से ये मेरी तेरी जो रहमत मुझको मिली है

भक्तों, जब श्याम बाबा की कृपा किसी पर होती है, तो उसकी किस्मत के सभी बंद दरवाजे अपने आप खुल जाते हैं। बाबा की रहमत मिलते ही जीवन की हर बाधा दूर हो जाती है और हर दिशा में प्रकाश फैल जाता है। आज हम जिस भजन खुली है किस्मत जब से ये मेरी तेरी जो रहमत मुझको मिली है की चर्चा कर रहे हैं, वह इसी दिव्य अनुभूति को प्रकट करता है।

Khuli Hai Kismat Jab Se Ye Meri Teri Jo Rahmat Mujhko Mili Hai

क्या था मैं बाबा क्या हो गया हूं
मेरी किस्मत तूने हीं खोली‌ है
मुझको तेरा साथ मिला है

तेरी जो रहमत मुझको मिली है

मेरा ये कुछ भी नहीं है बाबा
तेरी रहमतों का नहीं ठिकाना
मुझको ऐसा दाता मिला हैं

तेरी जो रहमत मुझको मिली है

दुखों का तू ही मिटाता है बाबा
भक्तों का साथ निभाता है बाबा
मुझको ऐसा साथी मिला है

तेरी जो रहमत मुझको मिली है

एहसान तेरा कैसे चुकाऊ
दिया है तूने वो ना भूल पाऊं
मुझको तेरा आशीष मिला है

तेरी जो रहमत मुझको मिली हैं

लकी के तुम तो भगवन हो प्यारे
परिवार उसका तेरे ही सहारे
मुझको ऐसा बाबा मिला है

तेरी जो रहमत मुझको मिली है

श्याम बाबा की रहमत जिसे मिल जाती है, उसकी किस्मत संवर जाती है और जीवन आनंदमय हो जाता है। यह भजन हमें बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। ऐसे ही अन्य भजनों जैसे “तेरे भरोसे खाटू वाले रहता है मेरा परिवार”, “भरोसे हम तो बाबा के, जो होगा देखा जाएगा”, “खाटू नगरी जो भी आया, बनते उसके काम हैं”, और “बैठे बैठे खाटू में ओ सांवरे” को भी अवश्य करें और श्याम प्रेम में लीन हो जाएं।

Leave a comment