खाटू वाला मेरी पहचान है तू ही तो बाबा मेरी जान है

खाटू वाला मेरी पहचान है तू ही तो बाबा मेरी जान है भजन हर उस भक्त की भावनाओं को व्यक्त करता है, जो श्याम बाबा को अपने जीवन का आधार मानता है। जब कोई भक्त श्याम जी की भक्ति में रम जाता है, तो उसकी पूरी पहचान ही बाबा से जुड़ जाती है। जीवन के हर सुख-दुख में, हर परिस्थिति में जब भी भक्त को सहारा चाहिए, वह सिर्फ अपने श्याम के नाम का आसरा लेता है।

Khatu Wala Meri Pehchan Hai Tu Hi To Baba Meri Jaan Hai

मुझको को संभाला तूने
दुख से निकाला तूने

तेरी निराली बाबा सान है,,,,

खाटू वाला मेरी पहचान है
तू ही तो बाबा मेरी जान है,,

जबसे खाटू आया हूं मैं दिन बदल गए मेरे
मुज्को अपना कहते है अब श्याम प्रेमी मेरे

गुण तेरे गाता जाऊ
रहमत को पाता जाऊ

इतना सा मेरा अरमान है,,,,

2 तेरे बिन अब रह न पाऊं तू ही सब कुछ मेरा
हारे को दे दिया सहारा शुकर करूं मै तेरा

सब को ही खुशियां देता
बदले में कुछ ना लेता

तुजपे भगतों को बड़ा मान है,,,

श्याम भरोसे जीवन मेरा फिर कैसा घबराना
सारी दुनिया के मालिक का विक्रम है दीवाना

काले पे किरपा कर दो
उसकी भी झोली भरदो
बालक वो तेरा नादान है,,,

खाटू श्याम जी ही हर भक्त की सच्ची पहचान और आत्मा का सुकून हैं। “खाटू वाला मेरी पहचान है, तू ही तो बाबा मेरी जान है” भजन इसी भक्ति और प्रेम का प्रतीक है। श्याम प्रेम और उनकी कृपा का अनुभव करने के लिए सेल्फी ले लूं तोरण द्वार पे, नया साल श्याम करे मालामाल, बाबा बुलाए खाटू दौड़े चले आए हम, और कभी तेरी चौखट ना छोडेंगे हम भजन भी पढ़ें और श्याम जी की भक्ति में रम जाएं।

Leave a comment