हाथ मेरा थामो सावरे

जीवन के उतार-चढ़ाव में जब मन विचलित हो जाता है, तब केवल एक ही सहारा बचता है—श्याम बाबा का। हाथ मेरा थामो सांवरे भजन उसी भाव को प्रकट करता है, जब भक्त अपने आराध्य से विनती करता है कि बाबा उसका हाथ थाम लें और जीवन की कठिन राहों में मार्गदर्शन करें। यह भजन हमें श्याम जी के अटूट प्रेम और करुणा का अनुभव कराता है।

Hath Mera Thamo Saware

में भी हार के आया तेरे द्वार,
हाथ मेरा थामो सावरे…2
मेरी जिन्दगी पे करो उपकार …2
हाथ मेरा थामो सावरे…2
में भी हार के आया तेरे द्वार,

हाथ मेरा थामो सावरे…2

1 ) मैंने जब जब तुमको पुकारा,
आके दिया है तूने सहारा…2
में बालक हूँ बाबा तुम्हारा,

मेरा तेरे बिन चले ना गुजरा…2
मुझपे कृपा करो सरकार…2
हाथ मेरा थामो सावरे
में भी हार के आया तेरे द्वार,

हाथ मेरा थामो सावरे…2

2 ) में ना जानू मेरा कितना है जीवन,
जब तक जियूँ करू तेरा सुमिरन…2
तेरी भक्ति में लग जाए तन मन,

और सब कुछ करू में समर्पण…2
मेरी अर्जी को करो स्वीकार…2
हाथ मेरा थामो सावरे
में भी हार के आया तेरे द्वार,

हाथ मेरा थामो सावरे…2

3 ) नही दुनियाँ मेरा कोई अपना,
सब झूठे नाते लगते हैं सपना …2
हरीश मगन को है नाम तेरा जपना,

बाबा अपने चरणों रखना…2
मुझको बेटा कहके पुकार…2
हाथ मेरा थामो सावरे
में भी हार के आया तेरे द्वार,

हाथ मेरा थामो सावरे…2
मेरी जिन्दगी पे करो उपकार …2
हाथ मेरा थामो सावरे…2
में भी हार के आया तेरे द्वार,

हाथ मेरा थामो सावरे…2

खाटू श्याम जी के चरणों में शरण लेने वाला भक्त कभी अकेला नहीं रहता। यह भजन हमें यह विश्वास दिलाता है कि जब हम सच्चे मन से बाबा को पुकारते हैं, तो वे हमारा हाथ थाम लेते हैं और हमें हर कठिनाई से पार लगाते हैं। श्याम बाबा के भजनों का पाठ करने से मन को अद्भुत शांति और भक्ति का आनंद मिलता है। आप “श्याम तेरी बंसी प्यारी लगती है”, “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा”, “श्याम नाम लेता जाओ” और “खाटू वाले का दरबार निराला है” जैसे अन्य भजनों को पढ़कर अपनी भक्ति को और गहरा कर सकते हैं। जय श्री श्याम!

Leave a comment