आया जनमदिन म्हारे श्याम का भजन खाटू श्याम जी के शुभ जन्मोत्सव की आनंदमय महिमा का गुणगान करता है। जब बाबा श्याम का जन्मदिन आता है, तो भक्तों के हृदय में उत्साह और प्रेम उमड़ पड़ता है। जगह-जगह भव्य झांकियां सजती हैं, भजन-कीर्तन गूंजते हैं, और श्रद्धालु बाबा के दरबार में शीश झुकाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यह भजन हमें श्याम जी के जन्मोत्सव की पावन अनुभूति कराता है।
Aaya Janamdin Mhare Shyam Ka
खाटू ले चालो म्हाने मोरछड़ी फिरवा दो म्हा पे
आया जनमदिन म्हारे श्याम का
आया जनमदिन म्हारे श्याम का ॥
तीन बाण का धारी खाटू का राजा
आया जनमदिन म्हारे श्याम का
आया जनमदिन म्हारे श्याम का ॥
कार्तिक की ग्यारस आई
खाटू नगरी ने सजाई
खुशियां मनावे खाटू धाम में
मोरवी का जाया खाटू का राजा
बटे है बधैया खाटू धाम में ॥
कलयुग का अवतारी खाटू का राजा
आया जनमदिन म्हारे श्याम का
आया जनमदिन म्हारे श्याम का ॥
ढोल नगाड़ा नौपत बाजे
श्याम प्रेमी नगरी में नाचे
DJ बजावे खाटू धाम में ॥
भाव भजना सु खूब रिझावे खाटू का राजा
भला पधारया खाटू धाम में
पगल्या करवा दो म्हारे आंगने खाटू का राजा
आया जनमदिन म्हारे श्याम का
आया जनमदिन म्हारे श्याम का ॥
बागो सिलवा कर लाया
चांदी को पालनो लाया
गजरो फूला को लाया श्याम के ॥
केसर चन्दन सु मेह्कावा खाटू का राजा
श्याम निशान चढ़ावा धाम में
मोरछड़ी हाथा में खाटू का राजा
आया जनमदिन म्हारे श्याम का
आया जनमदिन म्हारे श्याम का ॥
खीर चूरमो थारे लाया
मावा को केक बनाया
थाने जिमावै घने चाव से ॥
छप्पन भोग लगावा खाटू का राजा
हिवड़े लगा दो म्हाने प्यार से
हारे का हो सहारा खाटू का राजा
आया जनमदिन म्हारे श्याम का
आया जनमदिन म्हारे श्याम का ॥
भगता की लाज राखजो
सूनी हर गोद भरा जो
झोली पसारे थारे धाम में ॥
अर्ज़ी लगावे रविंदर खाटू का राजा
म्हाने भी बसा दो खाटू धाम में
चरण चाकरी देदो खाटू का राजा
आया जनमदिन म्हारे श्याम का
आया जनमदिन म्हारे श्याम का ॥
श्याम बाबा का जन्मदिन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भक्तों के लिए उनके आशीर्वाद और कृपा को अनुभव करने का अवसर होता है। “आया जनमदिन म्हारे श्याम का” भजन हमें इस भक्तिमय उल्लास का अनुभव कराता है। खाटू श्याम जी की भक्ति में और गहराई से रमने के लिए तू बाबा मुझे थाम ले, तेरी ज्योत जगाई है हमने, बाबा मैं हूँ दास तेरा, और बधाई होवे जी भजन भी पढ़ें और श्याम प्रेम में मग्न हों।