आके देखो हाल मेरा

जब भक्त का हृदय व्याकुल होता है और जीवन में कठिनाइयाँ बढ़ जाती हैं, तब वह श्याम बाबा को पुकारकर अपनी भावनाएँ व्यक्त करता है। आके देखो हाल मेरा भजन इसी गहरे भाव को दर्शाता है, जहाँ एक भक्त अपने आराध्य से अपने दुःख-दर्द साझा करता है और उनकी कृपा की याचना करता है। यह भजन हमें सिखाता है कि श्याम बाबा के चरणों में सच्चे मन से किया गया समर्पण कभी व्यर्थ नहीं जाता।

Aake Dekho Haal Mera

आके देखो हाल मेरा, श्यामधनी प्रभुवर-2
जा रहा हूँ मैं फिसलता, जैसे रेत पर-2
आके……

इस जीवन का है मेरा सपना, दास बनू मैं तेरा-2
सब कुछ मैने ‘दांव’ पे रखा, हो जाऊं बस तेरा-2
और ना लो अब मेरी परीक्षा, ओ मेरे दिलबर,
आके……

फँस गया हूँ मैं बीच ‘भंवर’ में,तू पतवार उठाले-2
तेरे बिना मेरा और ना कोई,आकर मुझे बचाले-2
मेरी तू भी नहीं लेगा तो फिर,कौन लेगा खबर,
आके……

बीत रहा है पल पल मेरा, कैसे “श्याम” तू जाने-2
देने लग’ गये अब तो मुझको,जग वाले भी ताने-2
संजय को तुम गले लगा लो,तुमपे है वो निर्भर,
आके…….

श्याम बाबा अपने हर भक्त की पुकार को सुनते हैं और उन्हें कभी निराश नहीं करते। यह भजन हमें यह विश्वास दिलाता है कि जब हम सच्चे मन से श्याम प्रभु को पुकारते हैं, तो वे अवश्य हमारी सुधि लेते हैं और हमारे जीवन में सुख-शांति का संचार करते हैं। उनकी भक्ति से मन को असीम शांति और आत्मिक बल प्राप्त होता है। आप “श्याम नाम लेता जाओ”, “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा”, “तेरी रे मर्जी खाटू वाले” और “खाटू वाले का दरबार निराला है” जैसे अन्य भजनों को पढ़कर अपनी भक्ति को और अधिक गहरा कर सकते हैं। जय श्री श्याम!

Leave a comment