कर दो दुखियों का दुख दूर ओ बाघम्बर वाले भजन में भगवान शिव की करुणा और उनकी कृपा शक्ति का गुणगान किया गया है। भोलेनाथ, जो स्वयं बाघम्बर धारी हैं, अपने भक्तों के दुख हरने वाले हैं। जब जीवन में कठिनाइयाँ बढ़ जाती हैं, जब मन अशांत हो जाता है, तब केवल महादेव की शरण में आकर ही सच्ची शांति प्राप्त होती है। तो आइए, महादेव की भक्ति में लीन होकर उनके दिव्य चरणों में अपनी प्रार्थना अर्पित करें।
Kar Do Dukhiyo Ka Dukh Dur O Baghmbar Wale
कर दो दुखियो का दुःख दूर,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले।1।
कोई चढ़ावे शिव जी जल की धारा,
कोई चढ़ावे कच्चा दूध,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले।2।
केसर चंदन बेल की पत्तियां,
चावल चढ़ाऊँ फल फूल,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले।3।
आक धतूरा शिव जी भोग लगत है,
भांग चढ़ाऊँ भरपूर,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले।4।
नन्दी रे गण असवार ओ शिव जी,
हाथ लिए है त्रिशूल,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले।5।
गोरे तन पर भस्मी रमावे,
गल सर्पो का हार,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले।6।
बाये अंग माता गिरिजा बिराजे,
संग में कार्तिक गणेश,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले।7।
कंचन थाल कपूर की बाती,
आरती करें नर नार,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले।8।
सेवा न जानु बाबा पूजा न जानू,
जानू सदाशिव रो नाम,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले।9।
रामदेव आया शरण तुम्हारी,
भोले शरण पड़े की रखो लाज,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले।10।
अर्जी हमारी भोले मर्जी तुम्हारी।
अर्जी को कर दो मन्ज़ूर,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले।11।
कर दो दुखियो का दुःख दूर,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले।12।
कर दो दुखियों का दुख दूर ओ बाघम्बर वाले भजन हमें यह याद दिलाता है कि महादेव सदा अपने भक्तों के संकट हरते हैं। जो भी सच्चे मन से शिवजी को पुकारता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। शिव की भक्ति से बढ़कर और कोई साधना नहीं, और उनकी कृपा से बढ़कर कोई वरदान नहीं। यदि यह भजन आपको भक्ति के रंग में रंग दे, तो भोले तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है, अब सबकुछ सम्भालो भोलेनाथ मैं आया तेरे चरणों में, भोले बाबा ने पकड़ा हाथ अकेला मत समझो, और वादा कर ले भोलेनाथ छोड़ोगे ना हाथ भी अवश्य करें। इन भजनों को पढ़कर शिवजी की महिमा को और अधिक आत्मसात करें और उनकी अपार कृपा का अनुभव करें। ????????✨