राम नाम को रटने वाले जरा सामने आओ तुम भजन लिरिक्स

श्रीराम का नाम जपने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। राम नाम को रटने वाले, ज़रा सामने आओ तुम भजन हमें सच्ची भक्ति और निष्कपट श्रद्धा का महत्व समझाने का संदेश देता है। यह भजन हमें याद दिलाता है कि केवल नाम जपने से ही नहीं, बल्कि हृदय से प्रभु राम और हनुमान जी की भक्ति करने से ही उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। सच्चे भक्त वही हैं जो जीवन में मर्यादा, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलते हैं।

Ram Nam Ko Ratane Wale Jara Samane Aao Tum

राम नाम को रटने वाले,
जरा सामने आओ तुम
कौन हो तुम क्या नाम तुम्हारा,
इतना तो बतलाओं तुम
प्रभु राम का दास हूँ माता,
चरणों में परणाम मेरा
पवन पुत्र अंजनी का लाला,
हनुमान है नाम मेरा,
राम नाम को रटने वाले।।

कैसे है मेरे प्राण नाथ जी,
लेने मुझे कब आएँगे
धीरज रखो हे माता प्रभु,
जल्दी तुम्हे ले जाएंगे
प्यासी प्यासी इन अँखियों को,
कब आ दरश दिखाएंगे
मार के अभिमानी रावण को,
माता तुम्हे छुड़ाएंगे।

राम नाम को रटने वालें
जरा सामने आओ तुम,
राम नाम को रटने वाले।।

आज्ञा नहीं है मुझे प्रभु की,
माता तुम्हे जो ले जाऊं
व्याकुल मनवा धीर धरे ना,
कैसे इसको समझाऊं
मुझमे शक्ति इतनी माता,
मैं बजरंगी कहलाऊँ
मेरे प्रभु के प्यारे हनुमत,
तुम पर मैं वारि जाऊँ।

राम नाम को रटने वालें
जरा सामने आओ तुम,
राम नाम को रटने वाले।।

राम नाम को रटने वाले,
जरा सामने आओ तुम
कौन हो तुम क्या नाम तुम्हारा,
इतना तो बतलाओं तुम
प्रभु राम का दास हूँ माता,
चरणों में परणाम मेरा
पवन पुत्र अंजनी का लाला,
हनुमान है नाम मेरा,
राम नाम को रटने वाले।।

हनुमान जी, जो स्वयं प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हैं, हमें यह सिखाते हैं कि भक्ति केवल शब्दों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे कर्मों में भी उतारना चाहिए। राम नाम को रटने वाले, ज़रा सामने आओ तुम भजन इसी सच्ची आस्था को उजागर करता है। यदि यह भजन आपको भक्ति के मार्ग पर प्रेरित कर रहा है, तो आरती जगमग जगमग चमके बालाजी महाराज की भजन भी अवश्य पढ़ें, जो बालाजी हनुमान जी की महिमा का अद्भुत वर्णन करता है। जय श्रीराम! जय हनुमान!

Leave a comment