प्यारे हनुमान बाला का घर है निराला भजन लिरिक्स

प्यारे हनुमान बाला का घर है निराला भजन हमें भगवान हनुमान जी की दिव्यता और उनकी भक्ति की महिमा का बोध कराता है। यह भजन उनके सरल, निस्वार्थ प्रेम और अपने भक्तों पर अनुकंपा के भाव को दर्शाता है। हनुमान जी का घर, अर्थात उनकी शरण, हर भक्त के लिए शांति और शक्ति का स्रोत है। जब भी भक्त सच्चे मन से उनका नाम लेता है, संकटमोचन उसे अपने आशीर्वाद से कष्टों से मुक्त कर देते हैं।

Pyare Hanuman Bala Ka Ghar Hai Nirala

प्यारे हनुमान बाला का,
घर है निराला
यहाँ जिसने भी अलख जगाई,
उसने मन की मुरादे है पाई
उसने मन की मुरादे है पाई,
प्यारे हनुमान बाला का,
घर है निराला।।

आस्था के फूलों की जो,
माला पहनाएंगे
उनकी राहों के कांटे,
फूल बन जाएंगे,
भूल के जहान सारा
जिसने यहाँ पर,
शुद्ध भावना की ज्योत जलाई,
उसने मन की मुरादे है पाई,
उसने मन की मुरादे है पाई,
उसने मन की मुरादे है पाई
प्यारे हनूमान बाला का,
घर है निराला।।

भयहारी बाला को,
पुकारते जो मन से
झोलियाँ वो भर लेते,
खुशियों के धन से,
सच्चे साफ़ दिल से
जिसने भी आकर,
कथा अपनी प्रभु को सुनाई,
उसने मन की मुरादे है पाई
उसने मन की मुरादे है पाई,
प्यारे हनूमान बाला का,
घर है निराला।।

जो भी यहाँ भीग जाते,
भक्ति के रस में
हो जाते बालाजी तो,
उनके ही बस में,
लाल लाल सिंदूर की
फलों की जिसने,
प्रभु चरणों में भेंट चढ़ाई,
उसने मन की मुरादे है पाई
उसने मन की मुरादे है पाई,
प्यारे हनूमान बाला का,
घर है निराला।।

प्यारे हनुमान बाला का,
घर है निराला,
यहाँ जिसने भी अलख जगाई
उसने मन की मुरादे है पाई,
उसने मन की मुरादे है पाई
प्यारे हनुमान बाला का,
घर है निराला।।

हनुमान जी की महिमा अनंत है, उनकी भक्ति से जीवन में शक्ति, साहस और सकारात्मकता का संचार होता है। इस भजन के माध्यम से हमें यह संदेश मिलता है कि जो भी प्रेम और श्रद्धा से उनका ध्यान करता है, वे उसे कभी अकेला नहीं छोड़ते। अगर आपको यह भजन पसंद आया हो, तो बजरंग बली की महिमा और राम भक्त हनुमान जैसे अन्य भजनों को भी ज़रूर सुनें और हनुमान जी की कृपा प्राप्त करें।

Leave a comment