म्हारे दुःख में आड़े आवे ओ वीर बली हनुमान

म्हारे दुःख में आड़े आवे ओ वीर बली हनुमान भजन भगवान हनुमान जी की कृपा और उनकी भक्तों पर अपार दया को दर्शाता है। जब भी कोई भक्त संकट में होता है, तो हनुमान जी तुरंत उसकी रक्षा के लिए आगे आते हैं और उसके कष्टों को हर लेते हैं। यह भजन हमें यह विश्वास दिलाता है कि हनुमान जी की भक्ति से जीवन की हर कठिनाई आसान हो जाती है।

Mhare Dukh me Aade Aave vo veer bali hanuman

म्हारे दुःख में आड़े आवे,
ओ वीर बली हनुमान।
म्हारी हर पल लाज बचावे,
ओ वीर बली हनुमान।
ओ वीर बली हनुमान॥

जब भी याद करां हाँ,
दौड़यो दौड़यो आवे,
हिवड़े में धीर बंधावे,
सर पे हाथ फिरावे,
हो धीर बंधावे है।
माथे हाथ फिरावे है,
गले से लगावे है,
ओ वीर बली हनुमान,
ओ राम जी के प्यारे हनुमान॥

बालक हाँ मैं थारा,
और कोई ना हमारा,
इस माया नगरी से,
तू ही है तारणहारा,
तू जो हाथ पकड़ लेगा।
म्हाने राह दिखा देगा,
और पार लगा देगा,
ओ वीर बली हनुमान,
ओ राम जी के प्यारे हनुमान॥

रोता हुआ जो भी आवे,
हँसता हँसता जावे।
बाबा से मिलकर देखो,
वे तो मौज उड़ावें।
प्रीती भजन सुणावे है,
और भाव से ध्यावे है,
सब कुछ पा जावे है,
ओ वीर बली हनुमान,
ओ राम जी के प्यारे हनुमान॥

म्हारे दुःख में आड़े आवे,
ओ वीर बली हनुमान,
म्हारी हर पल लाज बचावे।
ओ वीर बली हनुमान,
ओ वीर बली हनुमान॥

Mhare Dukh me Aade Aave vo veer bali hanuman भजन हमें यह सिखाता है कि हनुमान जी सच्चे मन से पुकारने वाले हर भक्त के संकट हरते हैं और उन्हें बल, बुद्धि और विजय का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। वे अपने भक्तों की हर मुसीबत में रक्षा करते हैं और जीवन में सुख-शांति लाते हैं।

Leave a comment