मेरे राम दुलारे बजरंगी, तेरा डंका जग में बाज रहा भजन हनुमान जी की महिमा और उनकी अपार शक्ति को दर्शाने वाला एक भक्तिमय गीत है। यह भजन हनुमान जी के उस दिव्य स्वरूप को उजागर करता है, जहां वे संपूर्ण संसार में श्री राम के दुलारे और संकटमोचन के रूप में पूजे जाते हैं। उनका यश, उनका पराक्रम और उनकी भक्ति की गूंज संपूर्ण जगत में गूंजती है, और यही संदेश यह भजन अपने शब्दों में पिरोकर प्रस्तुत करता है।
Mere Ram Dulare Bajrangi Tera danka Jag Mein Baj Raha
मेरे राम दुलारे बजरंगी,
तेरा डंका जग में बाज रहा।
तेरा डंका जग में बाज रहा,
तेरा डंका जग में बाज रहा।
ओ माँ अंजनी के लाला जी,
तेरा डंका जग में बाज रहा।
मेरे राम दुलारें बजरंगी,
तेरा डंका जग में बाज रहा।।
तुम सबके संकट हरते हो,
और इच्छा पूरी करते हो।
जो खाली दर पे आता है,
तुम झोली उसकी भरते हो।
हो लाल लंगोटे वाले तुम,
और काँधे पे गदा है साज रहा।
मेरे राम दुलारें बजरंगी,
तेरा डंका जग में बाज रहा।।
राम दुवारे तुम रखवारे,
दुनिया तुमको कहती है।
जिस घर में तेरी ज्योत जले,
खुशियाँ उस घर में रहती है।
शंकर के तुम अवतारी हो,
और माथे पे मुकुट विराज रहा।
मेरे राम दुलारें बजरंगी,
तेरा डंका जग में बाज रहा।।
मेरे राम दुलारे बजरंगी,
तेरा डंका जग में बाज रहा।
तेरा डंका जग में बाज रहा,
तेरा डंका जग में बाज रहा।
ओ माँ अंजनी के लाला जी,
तेरा डंका जग में बाज रहा।
मेरे राम दुलारें बजरंगी,
तेरा डंका जग में बाज रहा।।
हनुमान जी केवल बल और भक्ति के प्रतीक नहीं, बल्कि भक्तों के संकट हरने वाले दयालु देवता भी हैं। तेरा डंका जग में बाज रहा यह बताता है कि उनकी कृपा और पराक्रम का डंका पूरे विश्व में सदियों से बज रहा है और आगे भी बजता रहेगा। जो भी भक्त सच्चे मन से उन्हें पुकारता है, उनकी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
इस भजन के माध्यम से हम हनुमान जी के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं और उनसे जीवन में हर संकट से रक्षा करने की प्रार्थना करते हैं। उनकी भक्ति से हमें साहस, शक्ति और समर्पण की प्रेरणा मिलती है। बजरंग बली की कृपा सभी पर बनी रहे! जय श्री राम! जय हनुमान!

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile