मेरे हनुमान तुझे प्रणाम भजन हनुमान जी की असीम शक्ति और उनके प्रति श्रद्धा को व्यक्त करता है। इसमें भक्त अपने दिल की गहराई से हनुमान जी को प्रणाम करते हैं और उनसे आशीर्वाद की कामना करते हैं। यह भजन हनुमान जी की महिमा का गुणगान करता है और यह बताता है कि उनके आशीर्वाद से कोई भी संकट दूर किया जा सकता है।
Mere Hanuman Tujhe Pranam
मेरे हनुमान तुझे प्रणाम,
भक्तोँ का तू सहाई बिगड़े बनाये काम,
मेरे बजरंग तुझे प्रणाम…
तेरा जलवा खूब ओ तेरी महिमा खूब,
क्या राजा क्या भिखारी सबपे रहता…
है तू मेहरबान … मेरे हनुमान …॥
सबसे अमीर तू है मेरी तकदीर तू है,
दर का फकीर हूँ मैँ बंदा अकीर हूँ मैँ…
सबपे तेरी नजर है, फिर मुझसे क्योँ बेखबर है,
नाव मेरी अटकी है, लहरोँ के थपेङोँ मेँ भटकी है…
पतवार बनके तुम बाबा डूबती को लेना थाम॥1॥
मेरे हनुमान …
कर ना हमेँ बेकरार देदे दर्शन आके एक बार,
कब तेरी नजर होगी भक्तोँ पे मेहर होगी…
बैठा है क्योँ हमेँ भूलकर, हुई खता तो माफ कर,
दुनिया मेँ नहीँ है ठिकाना, तुम हमेँ मत ठुकराना…
जगत मेँ छा रहा है भक्त वत्सल तेरा नाम॥2॥
मेरे हनुमान …
शरण मेँ रहूँ तेरी मैँ बस यही आरजू है,
हो जाये जो कृपा तेरी, सुधर जाये जिन्दगी मेरी…
तू मान ले मेरी अरजी, बता तेरी क्या है मरजी,
गम का सागर विशाल है ये, विपदा तू टाल दे ये…
‘खेदड़’ हार गया है अब तो ले लेकर तेरा नाम॥3॥
मेरे हनुमान …
मेरे हनुमान तुझे प्रणाम,
भक्तोँ का तू सहाई बिगड़े बनाये काम,
मेरे बजरंग तुझे प्रणाम…
तेरा जलवा खूब ओ तेरी महिमा खूब,
क्या राजा क्या भिखारी सबपे रहता,
है तू मेहरबान … मेरे हनुमान …॥
हनुमान जी की भक्ति से जीवन में सभी दुखों का नाश होता है। यह भजन हमें सिखाता है कि हमें अपने हर काम में हनुमान जी की कृपा की आवश्यकता है। उनके चरणों में विश्वास और समर्पण से हम अपने जीवन के हर पहलु को सकारात्मक बना सकते हैं। जय बजरंगबली!

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile